Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taarak Mehta की बबीता जी की इस तस्वीर को देखकर जेठालाल भी हार बैठेंगे अपना दिल, आप भी जरा संभल कर देखें

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 08:08 PM (IST)

    आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आए टेलीविजन शो हम सब बाराती से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी श ...और पढ़ें

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Babita Ji Aka Munmun Dutta instagram
    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Babita Ji Aka Munmun Dutta instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : छोटे पर्दे का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस शो को ही नहीं फैंस इसके कैरेक्टर को भी काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि ये शो बीते 15 सालों से टीवी पर अपनी जगह बनाए हुए है। शो में दर्शकों को सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी के बीच की छेड़छाड़ पसंद आती है। दीवाने बनें बबीता जी के पीछे फिरने वाले जेठालाल अपनी आशिकी जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। शो में बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले कर रही हैं। शो में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी वो अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करती हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

    बबीता जी की लेटेस्ट तस्वीर पर दिल हार बैठे फैंस

    मुनमुन दत्ता यान बबीता जी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो ऑरेंज कलर के टॉप में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ओपन कर रखा है। वहीं उनका लाइट मेकअप फैंस के लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। उनके फेस की स्माइल फैंस का दिल चुरा रही है।

    देसी लुक से जीता था चाहने वालों का दिल

    आपको बता दें कि हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपनी देसी लुक की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर से फैंस अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे थे। इस दौरान मुनमुन ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं उनके बाल ओपन है। उनके फेस की चमक फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीर में मुनमुन की हल्की सी स्माइल उनकी इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रही है।