विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'दयाबेन' दिशा वकानी ने दिए वापसी के संकेत! शो में लौटेंगी 'टप्पू की मम्मी'?

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Updated: Sun, 15 Jan 2023 11:25 AM (IST)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हाल ही में बाघा की नई बावरी की एंट्री हुई है। इससे सबसे ज्यादा खुश हैं दयाबेन यानी दिशा वकानी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीना वाडेकर का स्वागत किया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dayaben Disha Wakani hints at a comeback
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dayaben Disha Wakani hints at a comeback

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। शो में काफी समय बाग बाघा को अपना खोया हुआ प्यार बावरी वापस मिली है। एक्ट्रेस नवीना वाडेकर ने इस किरदार के साथ तारक मेहता में अपनी नई शुरुआत की है और दयाबेन यानी दिशा वकानी ने उनका शो में स्वागत किया है। खबरें तो दिशा की वापसी की भी चल रही हैं।

वापस आ रही हैं दयाबेन?

टीवी के इतिहास का सबसे सफल शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इतने सालों में शो में जाने कितने ही बदलाव हो चुके हैं। कई किरदार शो छोड़कर चले गए तो कुछ ने इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया। ऐसा ही सीरियल में काफी समय से नजर नहीं आई बावरी को शो के मेकर्स वापस लेकर आए हैं।

दिशा वकानी ने दिए वापसी के संकेत?

नवीना वाडेकर ने बावरी के किरदार के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। यहीं खबर जब दयाबेन यानी दिशा वकानी के कानों तक पहुंचीं तो वो खुश हो गईं और सोशल मीडिया पर इसका इजहार किया। दिशा वकानी ने इंस्टाग्राम पर नवीना वाडेकर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शो में नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। दिशा की तरफ से काफी समय बाद शो को लेकर कोई रिएक्शन दिया गया है ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

नई बावरी का किया स्वागत

उम्मीद की जा रही है कि दिशा भी ऐसे ही एक दिन तारक मेहता में टप्पू के पापा कहती हुई नजर आएंगी। दिशा को लेकर पिछले साल ही असित मोदी ने साफ कहा था कि उन्हें लाने की कोशिश चल रही है। अब हाल ही में शो की घटती टीआरपी के बाद फैसला किया गया कि तारक मेहता कि बिखरी कड़ियों को फिर से जोड़ना होगा और उन किरदारों को वापस लाना होगा जो शो छोड़कर चले गए हैं।

5 साल से है गायब

दयाबेन साल 2017 से ही शो से गायब हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद उनकी वपासी की खबरों पर विराम लग गया था। लेकिन इन ताजा पोस्ट के बाद से तो फैंस में नई उम्मीद जग गई है। वो किसी भी हाल में दयाबेन को तारक मेहता में देखना ताहते हैं।  

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले फूटा इस कंटेस्टेंट का भांडा, शो जीतने के लिए इंटरनेट पर अपनाए घटिया हथकंडे!

Bigg Boss 16: Abdu Rozik ने गलती से बताया कौन बनने वाला है बिग बॉस 16 का विनर! नाम सुन घरवालों को लगेगा झटका