यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
25 दिन बाद घर लौटे 'तारक मेहता' एक्टर Gurucharan Singh, 'मिसेज सोढी' ने कहा- 'मुझे लग रहा था कि वह...'
TMKOC फेम एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) लापता होने के 25 दिन बाद घर लौट आये हैं। वापसी के बाद अभिनेता ने बताया है कि वह धार्मिक यात्रा पर गये ...और पढ़ें

HighLights
- 25 दिन बाद घर लौटे गुरुचरण सिंह
- 25 दिन तक शहरों में घूमे गुरुचरण सिंह
- जेनिफर मिस्त्री ने गुरुचरण की वापसी पर किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के मिस्टर रोशन सिंह सोढी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) लगभग 25 दिन बाद घर लौट आये हैं। पिछले महीने गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से अचानक गायब हो गये थे। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही किडनैपिंग के भी कयास लगाये जा रहे थे। हालांकि, अब आखिरकार गुरुचरण वापस लौट आये हैं।
गुरुचरण सिंह के लौटने के बाद से ही उनके चाहने वालों के साथ-साथ को-स्टार्स भी काफी खुश हैं। टीवी शो में मिसेज सोढी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) ने को-स्टार के लौटने पर खुशी जाहिर की है।
गुरुचरण के लौटने पर बोलीं जेनिफर मिस्त्री
गुरुचरण के लापता होने के बाद जेनिफर मिस्त्री काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी को-स्टार के लापता होने पर दुख जताया था। अब गुरुचरण के सही सलामत लौटने पर जेनिफर को बेहद खुशी है। एक्ट्रेस ने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा-
यह बहुत अच्छी खबर है। वह करीब एक महीने से गायब थे। उनके माता-पिता से लेकर फैंस तक हर कोई परेशान था। मुझे पता था कि वह पक्का लौटेंगे। मुझे मन ही मन लगा था कि वह किसी धार्मिक यात्रा के लिए गये हुए हैं। वह बहुत धार्मिक इंसान हैं। मैं खुश हूं कि यह वजह है और कोई परेशानी नहीं है। मुझे यकीन है कि उनके माता-पिता को अब राहत की सांस मिली होगी।
यह भी पढे़ं- लापता Gurucharan Singh की माली हालत के बारे में पिता को नहीं थी भनक, TMKOC के सेट पर पहुंची दिल्ली पुलिस
खबरें और भी
क्यों अचानक गायब हो गये थे गुरुचरण सिंह?
'तारक मेहता' एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को लापता हो गये थे। काफी समय से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। करीब 25 दिन बाद वह 17 मई को घर लौट आये हैं। पुलिस ने कोर्ट में अभिनेता का बयान दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह घर से दूर एक धार्मिक यात्रा पर गये थे। वह अमृतसर और जालंधर समेत कई शहरों के गुरुद्वारे में मत्था टेका और वहां गुजारा किया।