विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13 फेम शिव ठाकरे ने ब्रह्मकुमारी के साथ मनाया रक्षाबंधन, प्यारा वीडियो आया सामने

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Updated: Sat, 26 Aug 2023 10:11 PM (IST)

Shiv Thakare Raksha Bandhan 2023 खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंचे और वहां उन्होंने अपना रक्षाबंधन मनाया। ब्रह् ...और पढ़ें

Shiv Thakare ने ब्रह्मकुमारी के साथ मनाया रक्षाबंधन। Photo-Instagram
Shiv Thakare ने ब्रह्मकुमारी के साथ मनाया रक्षाबंधन। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shiv Thakare Raksha Bandhan 2023: शिव ठाकरे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रोडीज से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को असली पहचान बिग बॉस मराठी और बिग बॉस 16 से मिली। इन शोज के जरिए शिव लाखों दिलों पर छा गए। इन दिनों वह खतरों के खिलाड़ी 13 में अपने स्टंट्स से फैंस को हैरान कर रहे हैं। इस बीच शिव का एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस का दिल छू रहा है।

शिव ठाकरे ने मनाया ब्रह्मकुमारी के साथ रक्षाबंधन

दरअसल, शिव ठाकरे हाल ही में अपनी मां और पिता के साथ ब्रह्मकुमारी के आश्रम पहुंचे और वहां रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिव ब्रह्मकुमारी दीदी से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिव व्हाइट शर्ट और ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो सामने आते ही शिव के फैंस भी जमकर रिएक्शन देने लगे। लोगों ने शिव के इस जेस्चर पर खूब प्यार लुटाया और उनकी जमकर तारीफ की। एक फैन ने तो यहां तक कहा कि शिव जैसा कोई नहीं। 

शिव ठाकरे का वर्क फ्रंट

शिव ठाकरे स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो में शिव अपने खतरनाक स्टंट्स के लिए काफी पसंद किये जा रहे हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 से शिव एलिमिनेट होते-होते बचे। टास्क हारने के बाद वह एविक्ट हो गये थे, लेकिन नो-एलिमिनेशन वीक की वजह से वह बच गए थे। 

इस शो ने दिलाई पॉपुलैरिटी

बता दें कि शिव ठाकरे ने अपने करियर की शुरुआत रोडीज से की थी। वह इस शो में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए थे, लेकिन बिग बॉस मराठी सीजन 2 की ट्रॉफी शिव ने अपने नाम की थी। इस शो में वीना जगताप के साथ अपने लव एंगल की वजह से वह काफी चर्चा में रहे। शिव को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सलमान खान के शो बिग बॉस 16 से मिली। 

बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे की अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ लड़ाई काफी लाइमलाइट में रहा था। वह शो के फर्स्ट रनर-अप बने थे।