Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आपको याद है Shaktimaan की वह शैतानी बिल्ली 'शलाका'? 28 साल बाद अब दिखने लगी है ऐसी

    Updated: Thu, 22 May 2025 07:00 PM (GMT+05:30)

    1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो शक्तिमान उस दौर में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने न देखा हो। 8 साल तक इस सुपरहीरो शो ने टीवी पर राज किया है। शक् ...और पढ़ें

    कहां है और क्या कर रही है शक्तिमान की शलाका/ फोटो- Imd
    कहां है और क्या कर रही है शक्तिमान की शलाका/ फोटो- Imd

    HighLights

    1. इस एक्ट्रेस ने निभाया था शक्तिमान में शलाका का किरदार
    2. 28 सालों में इतना बदल चुकी है शक्तिमान की 'शैतानी-बिल्ली'
    3. सुपरहीरो शो शक्तिमान में बनी थी तमराज किल्विश की दूत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में दूरदर्शन पर कई सीरियल प्रसारित होते थे, जो दर्शकों के फेवरेट थे। इन सभी सीरियल्स में उस समय के बच्चों का जो सबसे ज्यादा पसंदीदा शो था, वह शक्तिमान था। ये सुपरहीरो शो पहली बार साल 1997 में चैनल पर प्रसारित हुआ था। इस शो के अंत में शक्तिमान बने मुकेश खन्ना अंत में बच्चों को कुछ न कुछ सिखा के भी जाते थे। 

    शक्तिमान के किरदार के साथ बच्चे इस कदर जुड़ गए थे कि समय से पहले वह होमवर्क करके दूरदर्शन पर ये शो देखा करते थे। मुकेश खन्ना ने जहां शो में शक्तिमान और गंगाधर का डबल रोल निभाया, तो वहीं सुरेश पाल ने तमराज किल्विश बनकर सबको डराया। इस शो में एक और किरदार था शलाका, जो घर-घर में मशहूर हुआ था, जिससे फैंस नफरत भी करते थे और प्यार भी। 28 साल में तमराज किल्विश की दूत कितनी बदल चुकी है, चलिए जानते हैं। 

    कितनी बदली हैं शक्तिमान की शलाका?

    ये किरदार किस एक्ट्रेस ने निभाया था ये तो हम आपको बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले थोड़ा शलाका का शक्तिमान में अच्छा या बुरा कैसा कैरेक्टर था ये जान लेते हैं। शलाका वो शैतानी बिल्ली थी, जो तमराज किल्विश की मदद करने के लिए शक्तिमान को परेशान करती थी। इस भूमिका को जिस एक्ट्रेस ने निभाया था, उन्हें आप टीवी सीरियल कसम से लेकर रोहित शेट्टी की गोलमाल 2 और भूल भुलैया 3 तक में देख चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें: Shaktimaan से लेकर गीता विश्वास और किलविश तक, 25 साल बाद ऐसे दिखते हैं आपके पसंदीदा किरदार

    Photo Credit- Imdb

    अगर आप हिंट से भी एक्ट्रेस के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए, तो चलिए हम आपको बता देते हैं, 28 साल पहले शक्तिमान में शलाका का सीरियल निभाने वालीं कोई और नहीं, बल्कि अश्विनी कालसेकर हैं, जो 57 साल की उम्र में भी वैसी ही खूबसूरत हैं, जैसे 1997 में इस शो में उन्हें आपने देखा था। 

    खबरें और भी

    ashwini kalsekar

    Photo Credit- Imdb

    सीरियल शांति से अश्विनी कालसेकर ने की थी करियर की शुरुआत 

    अश्विनी कालसेकर ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में आए टीवी शो 'शांति' से की थी। इस शो के बाद उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई और पहली मराठी फिल्म 'तुला झापर ला' में काम किया। सनी देओल की द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, खाकी, मुसाफिर, किसना, आशिक बनाया आपने जैसी कई फिल्मों में छोटे मोटे किरदार निभाने वालीं अश्विनी कालसेकर साल 2006 में 'कसम से' सीरियल से चर्चा में आईं। 

    ashwini kalsekar

    Photo Credit- Imdb

    एकता कपूर के इस सीरियल में उन्होंने जिज्ञासा वालिया बाली का किरदार निभाया था, जो मेन विलेन है। शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी और टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में उन्हें कई बेहतरीन रोल ऑफर हुए थे। अश्विनी अभी भी फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं। उन्होंने अभिनेता मुरली शर्मा से शादी की, जो साउथ और हिंदी सिनेमा के अभिनेता है। 

    यह भी पढ़ें: कहां हैं Shaktimaan के 'तमराज किलविश और गीता विश्वास'? अब कितनी बदल गई शो की कास्ट