यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दीया और बाती हम' में मानिनि निभाएंगी पुलिस अफसर का रोल
'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस विद्या मालवदे को टीवी शो 'दीया और बाती हम' में मानिनि मिश्रा से बदल दिया ...और पढ़ें

मुंबई। 'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस विद्या मालवदे को टीवी शो 'दीया और बाती हम' में मानिनि मिश्रा से बदल दिया गया है। विद्या का ऑडीशन इस शो के आइपीएस ऑफिसर के रोल के लिए हुआ था लेकिन निर्माताओं को लगा कि इस रोल के लिए वे थोड़ी नरम दिखेंगी। इस वजह से उन्होंने मानिनि को चुन लिया।
जब विद्या से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था। उन्हें सीरियल के लिए तीन महीने की तारीखें एक साथ चाहिए थीं। मैंने कुछ तारीखें पहले ही किसी और प्रोडक्शन हाउस को दे रखी थीं इसलिए मैं यह रोल नहीं कर पाई।
निर्माता सुमित मित्तल कहते हैं हमने उसे चुना जो इस रोल में अच्छा लगता। टीवी शो 'दीया और बाती हम' एक महिला की कहानी है जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना रखती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
