यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayan में कौन बना था 'जामवंत', बुलंद आवाज वाला ये एक्टर अब कहां है?
रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक शो रामायण जब शुरू हुआ तो पहले एपिसोड से ही घर-घर में मशहूर हो गया। राम सीता या रावण ही नहीं बल्कि कई कलाकारों ने अपने कि ...और पढ़ें

HighLights
- 1987 में आया था पौराणिक शो रामायण
- रामानंद सागर ने बनाया था रामायण शो
- रामायण में जामवंत बना था ये एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1987, तारीख 25 जनवरी... पहली बार टीवी पर आया रामायण शो (Ramayan Show)। हमने पौराणिक कथाओं और किताबों में भगवान राम और माता सीता की कहानी तो बहुत बार पढ़ी और सुनी, लेकिन टीवी पर पहली बार इसे शो के रूप में प्रस्तुत किया गया 1987 में। इसे टीवी पर लाने का श्रेय जाता है रामानंद सागर का, जिन्होंने कई कलाकारों को उनके किरदार से मशहूर कर दिया।
जब टीवी पर रामानंद सागर का रामायण शो ऑन-एयर हुआ तो सभी किरदार मशहूर हो गए। न केवल राम-सीता, रावण और हनुमान को पॉपुलैरिटी मिली, बल्कि कुछ और कलाकारों ने अपनी उम्दा परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई जिनमें से एक 'जामवंत' का किरदार निभाने वाले अभिनेता भी शामिल हैं।
इस एक्टर ने निभाया था जामवंत का किरदार
रामायण का अहम किरदार जामवंत उन मशहूर किरदारों में से एक रहा जिन्हें खूब पसंद किया गया। इस किरदार के पीछे असली कलाकार राजशेखर उपाध्याय (Rajshekhar Updhyay) थे। भले ही रामायण को ऑन-एयर हुए 38 साल बीत गए हैं, लेकिन अपनी बुलंद आवाज के लिए पहचाने जाने वाले राजशेखर आज भी जामवंत के किरदार के लिए ही मशहूर है। उन्हें यह रोल कैसे मिला और वह कहां हैं, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें- CID या Bigg Boss नहीं, इस शो को मिला था सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल का टैग, आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड
Photo Credit - Instagram
राजशेखर को यूं मिला था रोल
बनारस में पढ़ाई करने के दौरान राजशेखर ने थिएटर ज्वॉइन कर लिया था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था, इसलिए वह रामलीला में भी भाग लिया करते थे। एक बार ऐसे ही वह रामनगर में रामलीला में अभिनय कर रहे थे और उन पर रामानंद सागर की नजर पड़ी और उन्होंने उनकी बुलंद आवाज सुनते ही उन्हें अपने शो में कास्ट कर लिया।
खबरें और भी

Photo Credit - Instagram
शायद ही आपको पता है कि राजशेखर ने रामायण में सिर्फ जामवंत नहीं बल्कि श्रीधर का भी किरदार निभाया था। हालांकि, उन्हें जामवंत के रोल में ज्यादा पहचान मिली। शो से लोकप्रियता हासिल करने के बाद कई टीवी शोज में नजर आए जिसमें से एक विक्रम बेताल भी है। अभी वह क्या कर रहे हैं और कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है। वह सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी महीने में रामायण की कास्ट की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।