Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zakir Khan ने ली Kapil Sharma शो की जगह, प्रोमो वीडियो देख यूजर बोले- 'भाई तेरी कुर्सी खतरे में है'

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 07:10 PM (IST)

    एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन लेखक कवि प्रस्तुतकर्ता और अभिनेता जाकिर खान अब टीवी पर अपना जलवा दिखाने आ रहे हैं। द कपिल शर्मा की तरह वो भी अब लोगों को ...और पढ़ें

    जाकिर खान का शो ( फोटो इंस्टाग्राम)
    जाकिर खान का शो ( फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. टीवी पर आ रहे हैं जाकिर खान
    2. 10 अगस्त से शुरू हो रहा है शो
    3. कपिल शर्मा से हुई तुलना

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन जाकिर खान अब टीवी पर लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। वह अपने शो 'आपका अपना जाकिर' से दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। जो तीन दिन बाद ऑनएयर होने जा रहा है। मेकर्स ने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि जाकिर कपिल शर्मा की जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं।

    जानें कब से आ रहा है शो

    जाकिर खान का शो  'आपका अपना जाकिर' इस शनिवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। प्रोमो में जाकिर खान सोफे पर बैठे कई मशहूर हस्तियों की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में करण जौहर, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- 'न नौकरी दिलाऊंगा, न मुफ्त का राशन...' कॉमेडी से भरपूर शो लेकर आ रहे हैं Zakir Khan, प्रोमो देख छूट जाएगी हंसी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    श्वेता तिवारी और ऋत्विक भी आएंगे नजर 

    जाकिर के इस शो में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, परेश गनात्रा, अभिनेता ऋत्विक धनजानी और गोपाल दत्त जैसी हस्तियां भी नजर आने वाली हैं।

    कपिल के शो से हुई तुलना 

    बता दें, यह शो द कपिल शर्मा शो के समान समय स्लॉट पर प्रसारित होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई फैंस ने दोनों शो की तुलना करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा, "कपिल शर्मा एक कोने में रो रहे हैं। दूसरे यूजन ने लिखा, "द कपिल शर्मा शो यहां के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी बेकार था।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "कपिल शर्मा शो आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है।" एक और फैन ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चेतावनी दी और लिखा, “भाई तेरी कुर्सी खतरे में है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  टीवी पर नहीं आएंगे कपिल शर्मा, ये स्टैंडअप कॉमेडियन कर रहा उनके शो को रिप्लेस! जानें पूरी डिटेल्स