विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस' कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता लेंगे सात फेरे? शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने कही ये बात

Updated: Wed, 13 Mar 2024 09:54 AM (IST)

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के पॉपुलर कपल प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) फैंस के बीच चर्चा में बने रहते ह ...और पढ़ें

शादी की खबरों पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, (X Image)
शादी की खबरों पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) टीवी के पॉपुलर कपल हैं। उडारिया में दोनों की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई थी। इसके बाद बिग बॉस 16 में भी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता साथ नजर आए, जहां फैंस का दोनों को खूब प्यार मिला। वहीं, अब दोनों के शादी को लेकर जानकारी सामने आई है। जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट भी किया है।

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने साथ एंट्री की थी। घर में दोनों के बीच प्यार और तकरार दोनों देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के ये दो कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को रियल लाइफ में कर रहे हैं डेट, रोमांटिक तस्वीरों ने खोला राज! 

घर बसाने को तैयार अंकित और प्रियंका?

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हैं। फैंस भी दोनों पर लाइक्स की बारिश करते हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका और अंकित अब अपना घर बसाने जा रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं।

प्रियंका ने लगाई क्लास

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की शादी की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई ये आग की तरह फैल गई। फैंस के बीच खबर को फैलते देख प्रियंका चौधरी ने भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर त कुछ नहीं कहा, लेकिन कुछ मीडिया पोर्टल पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने बस एक लाइन में उनकी शादी की अफवाह उड़ाने वाले पोर्टल्स का मजाक बना दिया।

यह भी पढ़ें- KKK14: 'बिग बॉस 17' की ये हसीना रोहित शेट्टी के शो में लगाएगी ग्लैमर का तड़का, नाम सुन बढ़ जाएगी हार्ट बीट?

वायरल हुआ प्रियंका का पोस्ट

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बिना किसी नाम का लिए कहा, 'अभी मार्च चल रहा है, लेकिन लगता है कि कुछ मीडिया पोर्टल्स का अप्रैल फूल जल्दी आ गया।' प्रियंकित की शादी की फेक न्यूज पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट इंस्टाग्राम के साथ- साथ एक्स पर भी चर्चा बटोर रहा है।