Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayan में बनीं लक्ष्मण की पत्नी 'उर्मिला', घर-घर में हुईं मशहूर; एक्टिंग छोड़ 39 सालों से कहां हैं एक्ट्रेस?

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:22 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में उर्मिला की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस आज कहां और क्या कर रही हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। ...और पढ़ें

    रामायण की उर्मिला बन हुई थीं मशहूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण की उर्मिला बन हुई थीं मशहूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) ने हर कलाकार को रातोंरात मशहूर कर दिया था। छोटे से छोटी भूमिका निभाने वाले कलाकार आज अपने किरदार के लिए याद किए जाते हैं। इनमें से एक 'उर्मिला' भी थीं।

    रामायण में लक्ष्मण की पत्नी और माता सीता की बहन उर्मिला का किरदार अंजलि व्यास (Anjali Vyas) ने निभाया था। उर्मिला के किरदार में उन्होंने ऐसी जान भरी कि आज भी अंजलि इस किरदार के लिए मशहूर हैं। 39 सालों से लाइमलाइट से दूर अंजलि आ कहां और क्या कर रही हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

    उर्मिला बनकर छा गई थीं एक्ट्रेस

    रामायण में अंजलि व्यास ने उर्मिला की भूमिका को बड़ी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा। प्यारी सी मुस्कान हो या फिर पति लक्ष्मण के वियोग में 14 साल का दर्द हो... उर्मिला के किरदार को छोटे पर्दे पर अंजलि व्यास ने जिंदा कर दिया था।

    Urmila of Ramayan

    Anjali Vyas with Dipika Chikhliya- X

    पॉपुलैरिटी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री

    रामायण से पहले अंजलि व्यास ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। मगर उर्मिला की भूमिका में वह घर-घर में मशहूर हो गईं। हालांकि, स्टारडम मिलने के बावजूद भी उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। आखिरी बार उन्हें रामानंद सागर के शो लव-कुश में देखा गया था। इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी।

    खबरें और भी

    अब कहां हैं रामायण की उर्मिला?

    आज अंजलि व्यास एक्टिंग वर्ल्ड से कोसों दूर गुमनामी मेंं अपनी जिंदगी बिता रही हैं। वह शादी के बाद परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में बस गईं। आज भले ही अंजलि फिल्मों या टीवी से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह ऑस्ट्रेलिया से इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

    Anjali Vyas 

    बात करें फिल्मों की तो अंजलि व्यास ने रामायण से पहले संजीव कुमार की 'लाखों की बात' और 'प्यार हो गया' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 

    यह भी पढ़ें- ताउम्र स्टारडम के लिए तरसता रहा था Ramayan का 'केवट,' 200 नाटक करने के बाद भी नहीं मिली शोहरत

    यह भी पढ़ें- 39 साल पहले थम जाता था देश... टीवी पर चलती थी Ramayan... 5 कारणों से कालजयी बना शो