नई Mahabharat के श्री कृष्ण का बदल गया है पूरा लुक, अब ऐसे दिखते हैं एक्टर Sourabh Raaj Jain
आपने स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुई महाभारत (Mahabharat) तो देखी ही होगी। इस पौराणिक शो में सबसे ज्यादा जिस किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा वो श्रीकृष्ण ...और पढ़ें

HighLights
- नए महाभारत में श्रीकृष्ण बनकर मशहूर हुए थे एक्टर
- टीवी पर भगवान विष्णु का भी निभा चुके हैं किरदार
- विदेशों में भी दिखाया अपने अभिनय का दम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2013 में आई महाभारत (Mahabharat) को काफी पसंद किया गया था। शो की सबसे बड़ी खासियत बैकग्राउंड म्यूजिक और कलाकारों का चयन था। जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, वो थे श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain)।
सौरभ राज जैन ने महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। आज भी सौरभ अपने ऑन-स्क्रीन किरदार के लिए दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उन्हें देख मन में सिर्फ श्रीकृष्ण की छवि बनती है। ऑन-स्क्रीन उनके मुस्कुराने के हाव-भाव या फिर उपदेश देने का अंदाज काबिल-ए-तारीफ था। उनके डायलॉग डिलीवरी करने का अंदाज, हर सीन को शिद्दत से निभाना, सब कुछ बहुत खूबसूरत था। एक्टर ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास बना ली।
सौरभ राज जैन ने यूं तो छोटे पर्दे पर भगवान विष्णु समेत कई किरदार निभाए हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के रोल के लिए वह छा गए। आज वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
टीवी शो से शुरू किया था करियर
सौरभ ने साल 2004 में रेमिक्स शो से अपना करियर शुरू किया था। फिर वह कसम से और मीत मिला दे रब्बा जैसे डेली सोप में दिखाई दिए। महाभारत से पहले उन्होंने जय श्री कृष्ण में भगवान विष्णु का किरदार निभाया था। शानदार परफॉर्मेंस के दम पर उन्हें देवों के देव महादेव में भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने का मौका मिला।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Mahabharat Cast: द्रौपदी के चीरहरण सीन के दौरान सेट पर लगी थी आग, एक्ट्रेस को महसूस हुई थी दिव्य शक्ति?
Photo Credit - Instagram
विदेशों में भी चलाया जादू
सौरभ राज जैन को घर-घर में पहचान महाभारत ने दिलाई। इसके बाद उन्होंने महाकाली में भगवान शिव की भूमिका निभाई। वह पौराणिक शोज के अलावा रियलिटी शोज नच बलिये 9 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का हिस्सा भी रह चुके हैं।
Photo Credit - Instagram
इन दिनों अभिनेता टीवी शो तू धड़कन मैं दिल में नजर आ रहे हैं। वह कर्म (इंग्लिश), चेक इन बैंकोक (इंडोनेशियन) और ओम नमो वेंकटेशाय (तेलुगु) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Mahabharat की 'गांधारी' बनी थी ये एक्ट्रेस, 12 साल बाद कहां और क्या कर रहीं?