Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TMKOC छोड़ने की खबरों पर 'बबीता जी' ने पहली बार दिया रिएक्शन, वीडियो शेयर कर साफ-साफ बता दिया सच

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 02:59 PM (IST)

    फेमस टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता पिछले 17 सालों से काम कर रही हैं। हाल ही में ऐ ...और पढ़ें

    तारक मेहता छोड़ने की खबर पर मुनमुन दत्ता का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    तारक मेहता छोड़ने की खबर पर मुनमुन दत्ता का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुनमुन दत्ता के TMKOC छोड़ने की थी अफवाह
    2. तारक मेहता शो में मुनमुन ने निभाया बबीता का रोल
    3. मुनमुन ने वीडियो के जरिए रूमर्स पर किया रिएक्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को 17 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी यह कॉमेडी शो टीआरपी (TRP) की चार्ट में नंबर वन पर है। शो का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। कई कलाकारों ने इस शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन अभी भी कुछ स्टार्स हैं जो शो का पुराना वाला स्वाद बनाए हुए हैं। इनमें बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता भी शामिल हैं।

    मुनमुन दत्ता पिछले 17 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाया है। बबीता के रूप में उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। मगर कुछ समय से ऐसी खबर आ रही थी कि मुनमुन ने शो को छोड़ दिया है। मगर अब आखिरकार उन्होंने बता दिया है कि यह अफवाहें सच हैं या नहीं। क्या वह वाकई शो छोड़ रही हैं, इसका सच उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया है।

    मुनमुन दत्ता ने सेट से शेयर किया वीडियो

    दरअसल, मुनमुन दत्ता तारक मेहता शो नहीं छोड़ रही हैं। जी हां, उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने सेट से एक वीडियो दिखाया है। मुनमुन ने 30 जून को एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसमें वह अय्यर के घर पर शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। बिहाइंड द सीन वह क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करती हुई भी दिखाई दीं। इस वीडियो के साथ-साथ उन्होंने कैप्शन में भी बताया कि अफवाहें झूठ हैं। उन्होंने लिखा, "अफवाहें हमेशा सच नहीं होती हैं।"

    यह भी पढ़ें- 'अब जेठालाल का क्या होगा...', दयाबेन के बाद TMKOC की 'बबीता' का भी हॉट वीडियो वायरल, मीम्स की आई बाढ़

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    खुशी से झूमे फैंस

    मुनमुन दत्ता ने जैसे ही अफवाहों को खारिज किया, वैसे ही फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई। कमेंट बॉक्स में यूजर्स हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हम हर साल ऐसी अफवाहें सुनते हैं।" एक ने कहा, "जलने वाले भाग गए और मुनमुन जी वापस आ गईं।" एक ने कहा, "आप बबीता जी आखिरकार वापस आ गईं।" एक और ने लिखा, "थैंक गॉड।" इसी तरह फैंस मुनमुन की वापसी पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'जेठालाल' का नाम सुनते ही TMKOC की 'बबीता' भाभी का मूड हो गया ऑफ! बोलीं- 'रहने दो प्लीज'

    खबरें और भी