विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

75 लाख का कर्ज लेकर बनाया था Shaktimaan, स्टाफ ने जुटाए थे पैसे; मजबूरी के कारण 8 साल बाद बंद करना पड़ा था शो

Published: Wed, 22 Jul 2026 10:05 PM (IST)

90 का शो 'शक्तिमान' का एक-एक सीन आजतक बच्चों को याद होगा, लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि ...और पढ़ें

उधारी के पैसों से बनाया था शक्तिमान शो/ फोटो- Instagram

उधारी के पैसों से बनाया था शक्तिमान शो/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में मुकेश खन्ना को भले ही उनके टैलेंट के मुताबिक बहुत बड़ी सफलता न मिली हो, लेकिन छोटे पर्दे की दुनिया पर एक समय में उन्होंने एकतरफा राज किया है। उनके सबसे यादगार किरदारों में से एक 'शक्तिमान' (Shaktimaan) है, जो न सिर्फ बच्चों का पसंदीदा शो था, बल्कि उसे भारत के पहले टीवी सुपरहीरो शो के रूप में भी याद किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो को बनाने का आइडिया मुकेश खन्ना को बच्चों के खिलौनों से मिला था? इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में किया था और साथ ही बताया था कि इस आइकॉनिक शो को बनाने के लिए उन्हें भारी-भरकम उधारी भी लेनी पड़ी थी।

एक सज्जन से उधार लिए थे 75 लाख रुपये

मुकेश खन्ना ने कुछ सालों पहले पिंकविला से खास बातचीत में उस दौर को याद किया था। एक्टर ने बताया था कि उन्हें यह शो बनाने का ख्याल पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे के खिलौने को देखकर आया था। एक्टर ने कहा, "मेरे पड़ोस में एक बच्चा रहता था, जो अक्सर अपने खिलौनों से न सिर्फ खेलता था, बल्कि उनकी सफाई भी करता था। तभी मेरे और मेरे दोस्त के दिमाग में एक कॉन्सेप्ट आया कि भारत में कोई सुपरहीरो कैरेक्टर क्यों नहीं है?"

उन्होंने आगे बताया, "उस दौर में भी सुपरहीरो शो बनाने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती थी, जो मेरे पास नहीं थे। फिर एक दिन मेरी मुलाकात एक सज्जन से हुई, जिनसे मैंने 75 लाख रुपये उधार लिए और शो बनाया। एक-दो साल के अंदर जब शो आगे बढ़ा और हिट हुआ, तो मैंने उनके पैसे लौटा दिए। उन्होंने मुझे बिना किसी ब्याज के वह पैसे दिए थे।"

Screenshot 2026-07-22 215818

शूटिंग के दौरान हुई थी पैसों की तंगी

मुकेश खन्ना ने यह भी बताया था कि शो में जब पैसों की भारी किल्लत हो गई थी, तब उनकी क्रू टीम और स्टाफ ने मिलकर मदद की थी। उन्होंने बताया,

"मुझे याद है एक समय ऐसा आ गया था जब पैसों की कमी की वजह से शूटिंग रुकने की नौबत आ गई थी। तब हमारे स्टाफ ने मिलकर 15 से 20 हजार रुपये इकट्ठे किए थे, जिसके बाद हम 'शक्तिमान' की आगे की शूटिंग कर पाए थे। बाद में मैंने उनके पैसे लौटा दिए थे। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी से हमें शो की जबरदस्त पॉपुलैरिटी ने बाहर निकाला था।"

Screenshot 2026-07-22 215818

21 साल पहले अचानक क्यों बंद हुआ था 'शक्तिमान'?

13 सितंबर 1997 को दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित होने वाला शो 'शक्तिमान' बच्चों का सबसे पसंदीदा शो बन गया था। शो की टीआरपी और व्यूअरशिप भी रिकॉर्ड तोड़ थी। हालांकि, इस सुपरहिट शो के बंद होने की मुख्य वजह दूरदर्शन के साथ हुआ फाइनेंनशियल विवाद था। मुकेश खन्ना का कहना था कि शो की पॉपुलैरिटी बढ़ने के बाद दूरदर्शन ने इसके प्रसारण स्लॉट की फीस काफी बढ़ा दी थी, जिसकी वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने लगा था। इसी वजह से उन्हें भारी मन से इस शो को हमेशा-हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लेना पड़ा था।

Screenshot 2026-07-22 220203

बता दें कि 'शक्तिमान' में मुकेश खन्ना ने डबल रोल निभाया था। जहां एक तरफ वह सुपरहीरो 'शक्तिमान' बने थे, वहीं दूसरी तरफ वह पंडित 'गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री' नाम के एक मजाकिया फोटोग्राफर के किरदार में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Samay Raina और मुकेश खन्ना को एक साथ देख यूजर्स को लगा 440 बोल्ट का झटका, बोले- बिक गया शक्तिमान

यह भी पढ़ें- Doordarshan के 28 साल पुराने शो के लिए स्कूल से बंक मारते थे बच्चे, 8 साल तक पैरेंट्स रहे थे खूब परेशान