विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Choudhary के खिलाफ इस मॉडल ने दर्ज कराई कम्प्लेन, लाखों के कपड़े चुराने से लेकर लगाए कई गंभीर आरोप

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 25 Apr 2023 10:52 AM (GMT+05:30)

Priyanka Chahar Chaudhary प्रियंका चाहर चौधरी पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। बिग बॉस 16 के बाद उनके स्टारडम में गजब ...और पढ़ें

File Photo of Ishita Reha Gupta and Priyanka Chahar Choudhary
File Photo of Ishita Reha Gupta and Priyanka Chahar Choudhary

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 16' की पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय पर्सनैलिटी हैं। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं। उन्होंने हमेशा ही अपने स्टाइल के जरिये लोगों के दिलों पर राज किया है।

हमेशा किसी अच्छी खबर को लेकर मीडिया में बनी रहने वालीं प्रियंका चाहर चौधरी अब विवादों में फंस चुकी हैं। विदेश में बसी मॉडल इशिता रेहा गुप्ता ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। न सिर्फ आरोप लगे हैं, बल्कि एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

प्रियंका पर कपड़े चुराने का आरोप

सोशल मीडिया पर इशिता रेहा गुप्ता ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी पर उनके कपड़े चुराने और उनका स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया है। इशिता का आरोप है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी किए हैं।

कुछ दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट किया, 'वो महिला एक पीआर टीम के साथ दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। सिर्फ लोगों को इम्प्रेस करने के लिए अच्छा बनने का नाटक किया। उसे लगता है कि मेरी तरह तैयार होकर वह मेरे जैसी हो जाएगी। मेरे 30 हजार पाउंड से ज्यादा के कपड़े चुराए, मैंने कुछ नहीं कहा।'

इशिता ने दर्ज कराई कंप्लेन

प्रियंका और उनकी टीम पर परेशान करने के आरोप में इशिता ने मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मेरे पास इस तरह की बेकार की बातों के लिए वक्त नहीं है। सारा डेटाबेस पुलिस के पास है, और उसके बाद भी आप अटेंशन के लिए परेशान हैं।''

इसके पहले उन्होंने ट्विटर पर इस बात को कहा भी था कि जब वह यूके से इंडिया वापस आएंगी, तो मुंबई पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराएंगी कि प्रियंका और उनकी पीआर टीम ने उन्हें स्टॉक किया और सोशल मीडिया पर परेशान भी किया, और अब वह इतने नीचे गिर गए हैं कि मुझ पर आरोप भी लगा रहे हैं।

'किसी भी हद तक गिर सकती है'

इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ''मेरा पीआर सही कहता था कि वह बहुत चीप है और किसी भी हद तक गिर सकती है। कैसे कोई मर्डर जैसे आरोप को मजाक के तौर पर ले सकता है। अगर बेवकूफ होने की कोई डेफिनेशन होती, तो वह उस पर (प्रियंका चाहर चौधरी) होती। मैं खुश हूं कि उसकी सच्चाई सामने आ चुकी है।''