Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mia Khalifa in Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में नजर आएंगी मिया खलीफा? बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का मिला है ऑफर

    By Jagran NewsEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 07:51 AM (IST)

    Mia Khalifa in Bigg Boss OTT 2 सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी अपने दूसरे सीजन के साथ 17 जून से शुरू हो रहा है। इसमें पार्ट लेने ...और पढ़ें

    Mia Khalifa in Bigg Boss OTT 2, salman khan
    Mia Khalifa in Bigg Boss OTT 2, salman khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mia Khalifa in Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन काफी धमाकेदार रहने वाला है। जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाले इस शो को काफी ग्रैंड लेवल पर शुरू करने की तैयारी चल रही है। एक तरफ तो शो का प्रोमो सामने आया है और दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स के नाम, जो बिग बॉस के घर में लॉक होंगे। इस लिस्ट में जो सबसे चौंकाने वाला नाम है, वो है एडल्ट फिल्मों की क्वीन मिया खलीफा का।

    बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी मिया खलीफा?

    जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। बिग बॉस खबरी के रिपोर्ट्स की मानें तो मिया खलीफा से बिग बॉस ओटीटी 2 में आने के लिए संपर्क किया गया है। अब उनका रिस्पॉन्स क्या होगा इसका पता तो अभी तक नहीं चल पाया है, लेकिन ये पहली बार नहीं है। इससे पहले बिग बॉस 9 के लिए भी मिया को बुलाया गया था। बिग बॉस में एडल्ट स्टार्स का आना कोई नई बात नहीं है, ये ट्रेंड सनी लियोनी के साथ शुरू हुआ था।

    सलमान खान के शो में मचेगा हंगामा

    बिग बॉस के बाद से तो सनी का करियर बॉलीवुड में रॉकेट की स्पीड से उड़ने लगा। हो सकता है कि मिया खलीफा भी कुछ ऐसा ही चाहती हों। क्योंकि उन्होंने एडल्ट फिल्में करनी छोड़ दी हैं और वो अब मेन स्ट्रीम में वापस आना चाहती हैं। दुनियाभर में मिया के चाहने वाले इस खबर से काफी खुश हैं और कुछ तो उन्हें बिग बॉस ओटीटी पर देखने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

    राज कुंद्रा को भी मिला है ऑफर

    दूसरी तरफ खबर ये भी है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भी बिग बॉस ओटीटी 2 का न्योता दिया गया है। राज का नाम अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के केस में सामने आ चुका है। तीन महीने का जेल काट कर आए राज, मीडिया के सामने अपना पूरा चेहरा मास्क से कवर करके आते हैं। अब सोशल मीडिया पर लोग मजे ले रहे हैं। वो कह रहे हैं कि जब राज और मिया एक साथ होंगे तो फिल्म बननी तो तय है।  

    खबरें और भी