विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manisha Rani: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से निकलते ही चमकी मनीषा रानी की किस्मत, हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Updated: Mon, 21 Aug 2023 02:14 PM (IST)

Manisha Rani मनीषा रानी आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी जर्नी कई लोगों को पसंद आई। एक आउटसाइडर होकर मनीषा ने यह मुकाम हा ...और पढ़ें

File Photo of Manisha Rani. Photo Credit: Instagram
File Photo of Manisha Rani. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. मनीषा रानी के फैंस के लिए आई खुशखबरी
  2. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
  3. बिग बॉस ओटीटी 2 की सेकंड रनर अप थीं मनीषा रानी

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी (Manisha Rani) आज घर-घर में जाना माना नाम बन चुकी हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ है। यह बढ़ते स्टारडम का ही नतीजा है कि फैंस उन्हें अब सिर्फ रील्स में एक्टिंग करते नहीं देखेंगे। मनीषा रानी बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं। इसकी कुछ जानकारी सामने आई है।

टोनी ने दिया था मनीषा को ऑफर

'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में टोनी कक्कड़ ने गेस्ट के तौर पर शो में स्पेशल अपीयरेंस दी थी। मनीषा ने कई मौकों पर कबूल किया है कि सिंगर के तौर पर उन्हें टोनी कक्कड़ पसंद हैं। स्टेज पर अपने पसंदीदा को अपने सामने देखने के बाद मनीषा खुशी से फूली नहीं समाई थीं। उस दौरान टोनी ने मनीषा को अपने म्यूजिक वीडियो का ऑफर दिया था। साथ ही उनके साथ स्टेज पर डांस भी किया था।

साथ नजर आएगी टोनी-मनीषा की जोड़ी

अब खबर आ रही है कि टोनी, मनीषा से किए वादे को पूरा करने की तैयारी में हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। 'बिग बॉस' से जुड़ी अपडेट्स देने वाले एक फैन पेज ने मनीषा और टोनी की एल्बम के लिए मीटिंग की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ ने कन्फर्म किया है कि वह एक प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं।

फैंस में छाई खुशी

टोनी और मनीषा के एक ही प्रोजेक्ट में काम करने की खबर सामने आने के बाद मनीषा रानी के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये सारी खुशियों की हकदार है।'

सेकंड रनर अप थीं मनीषा रानी

14 अगस्त को 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले था। करीब दो महीने तक इस शो में मनीषा रानी की जर्नी कई लोगों को पसंद आई। अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के साथ उनकी बॉन्डिंग और एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ स्वीट बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। मनीषा शो की सेकंड रनर अप बनकर वहां से बाहर निकलीं।