विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले महीने बंद हो जाएगा 'लापतागंज'

By Edited By:
Updated: Sun, 13 Jul 2014 01:15 PM (IST)

सब टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल 'लापतागंज' बंद होने जा रहा है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, यह कॉमेडी सीरियल अगले महीने बंद

News Article Hero Image

मुंबई। सब टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल 'लापतागंज' बंद होने जा रहा है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, यह कॉमेडी सीरियल अगले महीने बंद हो जाएगा।

लापतागंज सब टीवी पर अक्टूबर 2009 में शुरू हुआ था। फिलहाल सीरियल का दूसरा सीजन चल रहा है, जो पिछले साल शुरू हुआ था। बताया जाता है कि सब टीवी कई नए शो शुरू करने जा रहा है और इसी वजह से लापतागंज को बंद किया जा रहा है। आलोक नाथ के नए शो 'तू मेरे अगल बगल है' के लिए 'एफआईआर' का प्रसारण हफ्ते में दो दिन पहले ही किया जा चुका है।

सूत्रों का कहना है कि सब टीवी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा अपने किसी भी शो को बंद कर सकता है।

'बालिका वधू' से खत्‍म हो जाएगा ये अहम किरदार

पढ़ें: टीवी सीरियल में रोल देने से पहले कलाकारों की कुंडली मिलवाती हैं एकता कपूर