Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘एक्टिंग का कीड़ा काट लेता…’ Smriti Irani की 'सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी पर बोलीं एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 06:02 PM (IST)

    टीवी के पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे भाग (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को लेकर चर्चा है। स्मृति ईरानी की वापसी पर शो के पहले ...और पढ़ें

    स्मृती ईरानी की वापसी पर बोलीं नारायणी शास्त्री (Photo Credit- IMDb)
    स्मृती ईरानी की वापसी पर बोलीं नारायणी शास्त्री (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. टीवी पर वापसी कर रही हैं स्मृति ईरानी
    2. एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया
    3. बताया एक्ट्रेस के कमबैक से क्यों हैं हैरान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स अक्सर पुराने सीरियल्स का जिक्र करते हैं। एक समय में सभी का फेवरेट शो सास भी कभी बहू थी। इसमें स्मृति ईरानी ने लीड भूमिका निभाई थी। इस शो में काम करने वाले अन्य कलाकारों को भी लोगों का प्यार मिला। इन दिनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की चर्चा चल रही है। हाल ही में अपडेट सामने आया कि स्मृति ईरानी ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस शो के लिए शूटिंग शुरू की। अब इस शो के पहले पार्ट का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने सीरियल के दूसरे पार्ट के बारे में बात की है।

    इस शो से टीवी पर वापसी कर रही हैं नारायणी शास्त्री

    नारायणी शास्त्री बेहद जल्द कलर्स के सीरियल नयनतारा में नजर आएंगी। इसके जरिए वह टीवी पर वापसी कर रही हैं और शो 9 जून से रात 8:30 बजे प्रसारित होगा। एक्ट्रेस इसमें अपनी भूमिका को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। टीवी सीरियल्स के शौकीन जानते हैं कि उन्होंने पहले भी कई हिट शो में शानदार काम किया है।

    नयनतारा सीरियल के बारे में बात करते हुए उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, सच यह है कि इस शो की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। कहानी मजबूत और दिलचस्प होगी। हमारी शो की लेखिका ने सभी महिला किरदारों को बेहतरीन ढंग से दिखाया है। मैं खुद शो की कहानी के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड थी। इस वजह से मुझे लगा कि दर्शक भी इसके बारे में जानने के लिए उत्साहित होंगे।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना की वापसी? स्मृति ईरानी संग करेंगी काम

    स्मृती ईरानी की वापसी पर बोलीं नारायणी शास्त्री

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नारायणी ने केसर का किरदार निभाया था। उन्होंने अपकमिंग सीजन के बारे में खुलासा किया है कि इसका हिस्सा वह नहीं बन पाएंगी, क्योंकि एक्ट्रेस अपने नए शो नयनतारा पर फोकस कर रही हैं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Jagran

    स्मृति ईरानी की वापसी के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं काफी हैरान हूं क्योंकि वह राजनीति में भी काफी अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन वो कहते हैं ना कि जिसे एक बार एक्टिंग का कीड़ा काट लेता है, तो काफी मुश्किल हो जाता है निकलना। फिर वह जो करती हैं उसे काफी जिम्मेदारी के साथ करती हैं। वह कैमरे पर अच्छी दिखती हैं और सीरियल में उनकी वापसी से शो की पॉपुलैरिटी में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।'

    ये भी पढ़ें- नेतागिरी छोड़ एक्टिंग का दुनिया में वापसी कर रहीं Smriti Irani, Z+ सिक्योरिटी के साथ करेंगी आइकॉनिक सीरियल की शूटिंग