Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान के बाद Rohit Shetty का भेजा फ्राई करने आ रहा ये इन्फ्लुएंसर, मिल गया KKK 15 का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 08:07 PM (GMT+05:30)

    पिछले काफी समय से रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। धीरे-धीरे करके कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं जिन्हें शो के लिए ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट (Photo: Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15?
    2. कौन है केकेके 15 का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट?
    3. मई में होगी शो की शूटिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओरी (Orry) उर्फ ​​ओरहान अवत्रामानी का नाम बॉलीवुड के उन पॉपुलर सेलेब्स में शामिल है जिन्हें अक्सर हर सेलेब्रिटी के साथ पार्टीज में देखा जाता है। एक इंटरनेट सेंसेशन होने की वजह से उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। अब खबर आ रही है कि ओरी बहुत जल्द एक रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं।

    कौन है KKK का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट?

    जी हां, खबरों की मानें तो ओरी रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi) में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं और कथित तौर पर वो शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। हालांकि मेकर्स या खुद ओरी की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रही टीवी की चुलबुली एक्ट्रेस, बिग बॉस 18 की इस हसीना का नाम भी कन्फर्म?

    रोहित शेट्टी हैं शो के होस्ट

    सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और फैशन स्टाइलिस्ट ओरी इस शो के जरिए अपना साहस दुनिया को दिखाने के लिए तैयार हैं। विक्की लालवानी के अनुसार,"पॉपुलर इंटरनेट फेस और फैशन स्टाइलिस्ट ओरी (ओरहान अवत्रामानी) को भी एडवेंचर पसंद है। फिर वह खतरों के खिलाड़ी जैसा शो करना क्यों पसंद नहीं करेंगे? रोहित शेट्टी शो के 15वें सीजन के साथ बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं। उन्होंने शो साइन भी कर लिया है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

    अन्य कौन-कौन से कंटेस्टेंट होंगे शो के हिस्सा?

    खबरों की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग इस साल मई में शुरू होगी और जून या जुलाई में इसके एपिसोड टीवी पर आना शुरू हो जाएंगे। आप इसे जियो सिनेमा पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। कंटेस्टेंट के बारे में वैसे तो कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, दिग्विजय सिंह राठी, ईशा सिंह और भाविका शर्मा को सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।

    खबरें और भी

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फैंस ओरी को किसी टेलीविजन रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर देखेंगे। इससे पहले वो बिग बॉस 17 और लाफ्टर शेफ्स 1 में भी गेस्ट के तौर पर नजर आ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: Elvish Yadav से लेकर दिग्विजय राठी तक, खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं ये 7 कंटेस्टेंट?