Khatron Ke Khiladi 15 से पहला शॉकिंग एलिमिनेशन, पुराने खिलाड़ी के बाहर होने से नाराज फैंस; बताया 'अनफेयर'
Khatron Ke Khiladi 15 Elimination: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 से पहला एविक्शन है जिसे लोग अनफेयर बता रहे हैं। ...और पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी 15 से आउट हुआ कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) से पहले कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग मायूस हो गए हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह मजबूत कंटेस्टेंट आउट हो जाएगा।
खतरों के खिलाड़ी 15 का थीम अलग है। इस सीजन में नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ पुराने दिग्गज कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हुई है। नए और पुराने कंटेस्टेंट्स अलग-अलग ग्रुप में रहकर खतरनाक स्टंट्स कर रहे हैं। शो से पुराने कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई है।
बॉटम में थे तीन कंटेस्टेंट्स
दरअसल, खतरों के खिलाड़ी के बीते एपिसोड में वैक्स स्टंट के दौरान हर्ष गुजराल तो सेव हो गए, लेकिन बॉटम में तीन कंटेस्टेंट्स आ गए, जिनके बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ। यह कंटेस्टेट्स थे, रुबीना दिलैक (पुरानी खिलाड़ी), विशाल आदित्य सिंह (पुराने खिलाड़ी) और रुहानिका धवन (नई खिलाड़ी)। तीनों के बीच एक स्नैक स्टंट (Snake Stunt) हुआ।
स्नैक टास्क में हालत हुई खराब
एलिमिनेशन टास्क में तीनों खिलाड़ियों को एक बॉक्स में सापों की पहचान करनी थी जिसे ज्यादा स्कोर मिलेगा, वह सुरक्षित। विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) ने तीन सांपों की पहचान की, जबकि रुहानिका धवन ने 4 और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने 5 सांपों की पहचान की। सबसे कम स्कोर के साथ विशाल को एलिमिनेट होना पड़ा। वह शो से बाहर होने वाले पहले कंंटेस्टेंट हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
विशाल के एलिमिनेशन से फैंस को झटका
मालूम हो कि विशाल आदित्य सिंह खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के सबसे मजबूत खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट्स करके फिनाले वीक तक जगह बनाई थी। हालांकि, 15वें सीजन से उनका यूं इतनी जल्दी एलिमिनेट हो जाने से उनके फैंस उदास हो गए हैं और सोशल मीडिया पर इसे अनडिजर्विंग बता रहे हैं। कुछ लोग इसे अनफेयर बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि शो में उनसे भी कमजोर खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में गौरव खन्ना को रबड़ की गोलियों से आईं चोटें, 'दर्दनाक अनुभव' किया शेयर