Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 फेम रोहित रॉय ने खरीदी चमचमाती नई गाड़ी, कीमत जानकर लगेगा झटका!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 05:26 PM (IST)

    Rohit Roy New Car बॉलीवुड और टेलीविजन एक्टर रोहित रॉय ने अपने कार कलेक्शन में एक नई ब्रांडेड कार को शामिल कर लिया है। हाल ही में एक्टर ने एक नई कार खर ...और पढ़ें

    Rohit Roy ने खरीदी चमचमाती गाड़ी। photo- Instagram
    Rohit Roy ने खरीदी चमचमाती गाड़ी। photo- Instagram

    HighLights

    1. रोहित रॉय ने खरीदी नई कार
    2. रोहित रॉय की कार की कीमत है लाखों में
    3. केकेके 13 में नजर आए थे रोहित

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 13 Rohit Roy Car: बॉलीवुड और टीवी से ताल्लुक रखने वाले सितारे एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। करोड़ों के घर के अलावा सितारों के एक तगड़ा कार कलेक्शन भी होता है। रोहित रॉय (Rohit Roy) ने भी अपनी शान-ओ-शौकत को बरकरार रखने के लिए एक चमचमाती गाड़ी को शामिल किया है, जिसकी कीमत लाखों में है।

    बॉलीवुड और टेलीविजन एक्टर रोहित रॉय किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'मुंबई सागा' और 'प्लान' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने लंबे समय तक टीवी पर भी राज किया। आज वह ओटीटी पर भी सक्रिय हैं। प्रोफेशनल फ्रंट को किनारे करें तो इन दिनों रोहित अपनी नई गाड़ी खरीदने को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी धरती, सोशल मीडिया पर आई बॉलीवुड मीम्स की बाढ़

    रोहित रॉय ने खरीदी नई गाड़ी

    दरअसल, हाल ही में रोहित रॉय ने एक नई गाड़ी खरीदी है। उन्होंने अपने कार कलेक्शन में एमजी हैक्टर प्लस को शामिल किया है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर व्हाइट कलर की चमचमाती गाड़ी के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। बात करें कार की कीमत की तो इंडियन मार्केट में इसका प्राइस 14.73 लाख से 21.723 लाख रुपये तक है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    रोहित रॉय का वर्क फ्रंट

    अभिनेता रोहित रॉय को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में देखा गया था। वह चौथे कंटेस्टेंट थे, जिन्हें शो से बाहर होना पड़ा था। एक खतरनाक स्टंट को पूरा न कर पाने की वजह से रोहित को एविक्ट कर दिया गया था। हाल ही में, 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फिनाले (Khatron Ke Khiladi 13 Finale) शूट हुआ, जहां रोहित भी नजर आए।

    खबरें और भी

    बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फिनाले 14 अक्टूबर को होने की गुंजाइश है, क्योंकि 15 अक्टूबर से 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) शुरू हो रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Winner: रोहित शेट्टी को मिला KKK13 का विनर, सबसे मजबूत कंटेस्टेंट ने उठाई ट्रॉफी ?