विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: शो में भाग ले रहे अर्जित तनेजा हुए चोटिल, रोहित शेट्टी कर रहे हैं होस्ट

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Tue, 30 May 2023 07:07 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने वाले अर्जित तनेजा ने खुलासा किया है कि उन्हें चोट लग गई है। उन्होंने चोट लगे हाथ की फोटो शेयर की है। उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं है।

Khatron Ke Khiladi 13, arjit taneja actor
Khatron Ke Khiladi 13, arjit taneja actor

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग रहे ले रहे अर्जित तनेजा चोटिल हो गए हैं। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। अभिनेता ने चोट लगने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। इसके साथ उन्होंने एक कमेंट भी लिखा है। उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। इसके बाजजूद फैंस उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। वह काफी मजबूत दावेदार है।

खतरों के खिलाड़ी 13 में कितने प्रतियोगी भाग ले रहे हैं?

शो खतरों के खिलाड़ी 13 में कई प्रतियोगी भाग ले रहे हैं और वे इस स्टंट बेस्ट रियलिटी शो को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट कर रहे हैं। इसमें 14 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। सभी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। इसके अलावा, वे अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारियां भी देते रहते हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

अर्जित तनेजा के पहले कौन-कौन हुआ था चोटिल?

अब खबर आई है कि ऐश्वर्या शर्मा और रोहित रॉय के बाद अर्जित तनेजा को चोट लग गई है। अर्जित तनेजा ने कई शो में काम किया है। अब वह रोहित शेट्टी के द्वारा होस्ट किए जा रहे शो में नजर आ रहे हैं। उन्हें स्टंट करने के दौरान चोट लग गई है। उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा है, "दाग अच्छे हैं।" इसमें उनकी दो उंगलियों में पड़े हुए फफोलों को देखा जा सकता है।

अर्जित तनेजा ने कसी शो में किया है काम?

अर्जित तनेजा स्प्लिट्सविला 6 में नजर आए थे। इसके बाद वह कुमकुम भाग्य में भी नजर आए थे। उन्होंने प्यार को हो जाने दो, बहू-बेगम, बन्नी चौक होम डिलीवरी में भी काम किया था। खतरों के खिलाड़ी 13 में डेजी शाह, रूही चतुर्वेदी, रोहित रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, शिव ठाकरे और ऐश्वर्या शर्मा जैसे प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। इसकी शूटिंग मई के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjit Taneja (@arjitaneja)

खतरों के खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग कैसी है?

खतरों के खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इसमें कई कलाकार परफॉर्म करते है और अपने डर से भी लड़ने का प्रयास करते है। इसके चलते वे काफी मजबूत बनकर निकलते है।