विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केबीसी में लगेगा कॉमेडी नाइट का तड़का

By Edited By:
Updated: Wed, 30 Jul 2014 04:47 PM (IST)

बहुचर्चित टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-आठ का पहला एपीसोड दो अगस्त से सोनी पर प्रसारित होने जा रहा है। इसमें अमिताभ ब'चन के सामने हॉट सीट पर होंगे कॉमेडी नाइट के होस्ट कपिल शर्मा। इस बात को खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग में शेयर किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। बहुचर्चित टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-आठ का पहला एपीसोड दो अगस्त से सोनी पर प्रसारित होने जा रहा है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर होंगे कॉमेडी नाइट के होस्ट कपिल शर्मा। इस बात को खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग में शेयर किया है।

उन्होंने लिखा है, एपीसोड की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है, वह भी कपिल शर्मा जैसे बेहतरीन शख्सियत के साथ। साथ ही बिग बी ने कपिल के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। आपको याद होगा इसके पहले खुद अमिताभ बच्चन अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के सुपरहिट शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में बतौर मेहमान शिरकत कर चुके हैं। लेकिन यह देखना बेहद खास होगा कि हॉट सीट पर बैठ कपिल क्या खूब करते हैं।

पढ़ें:केबीसी खेलने के लिए उमड़ी भीड़

पढ़ें:कॉमेडी नाइट्स में क्यों बैन हुई इस कॉमेडियन की एंट्री?