विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है कपिल की ड्रीमगर्ल, अगले साल इनसे शादी करेंगे कॉमेडी किंग!

By Edited By:
Updated: Wed, 04 Dec 2013 02:45 PM (IST)

टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से लोकप्रिय होकर सबके दिलों पर छाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी किसी से प्यार है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से लोकप्रिय होकर सबके दिलों पर छाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी किसी से प्यार है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि उन्हें अपनी कॉलेज की दोस्त गिनी चतरथ से प्यार है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने आखिरकार उनका हाल ए दिल बयां कर दिया।

पढ़ें : फिर सुर्खियों में आए कॉमेडियन कपिल शर्मा

सूत्रों ने बताया कि गिनी उनका अतीत थीं, वे उन्हें कॉलेज के दिनों में चाहते थे, लेकिन अब उनका दिल प्रीति सिमोज पर आ गया है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक डोरी में बंधने वाले हैं। प्रीति कॉमेडी नाइट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।

बताया जाता है कि दोनों इस शो के दौरान काफी करीब आए और एक दूसरे को वक्त देने लगे। ऐसे में दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने मिलकर ही कॉमेडी नाइट्स जैसे शो की रचना की।

कुछ दिनों पहले प्रीति के साथ कपिल की डेटिंग की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर