Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Kannada Season 10: आज से शुरू हुआ कन्नड़ बिग बॉस सीजन 10, घर में कैद हुए ये 16 कंटेस्टेंट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 10:30 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss Kannada Season 10 8 अक्टूबर को कन्नड़ सिनेमा का बिग बॉस सीजन 10 शुरू हो चुका हैं। इस शो में कन्नड़ सिनेमा के कई स्टार्स शामिल हो रहे हैं। आ ...और पढ़ें

    Kannada Bigg Boss Season 10 kiccha Sudeep
    Kannada Bigg Boss Season 10 kiccha Sudeep

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss Kannada Season 10: टीवी का फेमस शो बिग बॉस का आज हर कोई दीवाना है। ये शो में कई भाषाओं में टेलीकास्ट हो रहा है, लेकिन इसका चलन भारत में हिंदी सिनेमा में हुआ था। भारत में बिग बॉस शो का कॉन्सेप्ट ब्रिटिश टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर (Big Brother) से आया था।

    हिंदी इंडस्ट्री में बिग बॉस का पहला शो साल 2006 में पर्दे पर आया था। अब तक इस शो के 16 सीजन आ चुके हैं और अब जल्द 17वां सीजन भी आने वाला है, लेकिन इससे पहले टॉलीवुड इंडस्ट्री का नया सीजन आज टेलिकास्ट हो चुका है। आज यानी 8 अक्टूबर को कन्नड़ सिनेमा का बिग बॉस सीजन 10 शुरू हो चुका हैं। इस शो में कन्नड़ सिनेमा के कई स्टार्स शामिल हो रहे हैं। आइए जानते हैं इस सीजन में कौन-कौन पहुंच रहा है।

    शो को होस्ट कर रहे हैं किच्चा सुदीप

    साउथ इंडस्ट्री में कन्नड़ बिग बॉस की फैन फॉलोइंग काफी है। कन्नड़ टेलीविजन पर सबसे प्रमुख रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड़ एक बिल्कुल नए सीजन के साथ वापस आया है। अपने पिछले नौ सीजन की शानदार सफलता के बाद, निर्माता बिग बॉस कन्नड़ का दसवां सीजन लेकर आए हैं। इस शो को होस्ट साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप कर रहे हैं।

    घर में होंगे ये 16  कंटेस्टेंट

     

    इस शो में 16  कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। ये शो 100 दिनों तक चलने वाला है। शो के 16  कंटेस्टेंट की बात करें तो इसमें पहला नाम अभिनव विश्वनाथन  है। जिन्हें त्रिपुरा सुंदरी में प्रद्युम्न की भूमिका के लिए जाना जाता है। दूसरा नाम साउथ की फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस नम्रता गौड़ा है। तीसरा नाम कन्नड़ अभिनेता विनय गौड़ा का नाम है। चौथा नंबर पर गौरीश अक्की का नाम है।

    खबरें और भी

    ये एक कन्नड़ फिल्म निर्देशक और अभिनेता हैं। पांचवा नाम इशानी है। जो एक सिंगर और रैपर हैं। छठा नाम Snehith Gowda का है। सातवां नाम मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री है जो एक दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री में हैं। एक खलनायिका से लेकर एक मासूम प्यारी मां की भूमिका निभाने तक मशहूर हैं। आठवें नंबर पर कार्तिक महेश का नाम है।

    9वें नंबर पर एम. एस. बालासुब्रमण्यम है, जिन्हें स्नेक श्याम के नाम से जाना जाता है। 10वां नाम एक्ट्रेस सिरी है जो कन्नड़ टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। 11वां नाम नीतू वनजाक्षी है जो मिस ट्रांस क्वीन इंडिया की विजेता रही हैं। 12वां नाम तनीषा कुपांडा है। 13वां नाम चार्ली है। 14वां नाम संगीता श्रृंगेरी का है। 15वां मिथुन तेजस्वी है और 16वां नाम संतोष का नाम है।