Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हप्पू की उलटन पलटन के एक्टर योगेश त्रिपाठी के घर आई बेटी, शेयर की पहली तस्वीर

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Fri, 11 Feb 2022 07:34 PM (GMT+05:30)

    हप्पू की उलटन पलटन एक्टर योगेश त्रिपाठी ने अपने घर नन्ही परी का स्वागत किया। उनकी पत्नी सपना त्रिपाठी ने बेटी को जन्म दिया जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मी ...और पढ़ें

    happu ki ultan paltan actor yogesh tripathi welcome baby girl share his happiness with fans. Photo Credit- Instagram
    happu ki ultan paltan actor yogesh tripathi welcome baby girl share his happiness with fans. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सब चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो 'हप्पू की उलटन-पलटन' में इंस्पेक्टर हप्पू की भूमिका निभाने वाले अभिनेता योगेश त्रिपाठी के घर बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। योगेश त्रिपाठी की पत्नी सपना त्रिपाठी ने कल यानी कि 10 फरवरी को बेटी को जन्म दिया। हप्पू उर्फ योगेश त्रिपाठी के इस खुशी में उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस भी शामिल हुए और उन्होंने एक्टर को घर आए इस नन्हे मेहमान के लिए शुक्रिया अदा किया।

    इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटी की पहली झलक

    योगेश त्रिपाठी ने अपनी लाड़ली की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे घर आई एक नन्ही परी। भगवान आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, जय माता दी'। अपनी बेटी को गोद में लिए हुए उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। पहली तस्वीर में वह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह बड़े ही प्यार से अपनी बेटी के माथे पर किस कर रहे हैं। एक तस्वीर में उनके बेटे ने अपनी बहन को गोद में लिया है तो वही अन्य तस्वीरों में वह अपने पूरे परिवार के साथ पोज कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yogesh H.Tripathi (@yogesh.tripathi78)

    बेटी के जन्म पर जताई खुशी

    हप्पू की उलटन-पलटन के हप्पू सिंह ने अपनी बेटी के जन्म पर खुशी जताते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं आज क्लाउड नाइन पर हूं। मेरे और मेरी पत्नी से ज्यादा हमारा बेटा दक्षेश उत्साहित हमारे परिवार में इस नए सदस्य के आने से। उसे उसकी शरारतों में नया पार्टनर मिल गया है। वह रक्षाबंधन जैसे त्योहारों में वह अक्सर अपने भाई- बहन को याद करता था। मैं हमेशा मेरे शूट्स में बिजी रहता था और मेरी पत्नी अपने घर के काम में व्यस्त रहती थी। वह अपना पूरा समय टीवी और मोबाइल फोन पर ही बिताता है। आप सोच सकते हैं कि वह अपनी बहन के आने से कितना ज्यादा खुश होगा।

    फैंस और दोस्तों ने दी बधाई

    हप्पू सिंह की इस खुशी में उनके दोस्त और फैंस भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर हर किसी ने उन्हें बधाई दी। भाबी जी घर पर हैं के अभिनेता रोहिताश्व गौर ने योगेश त्रिपाठी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अनेखों शुभकामनाएं त्रिपाठी जी, देवी ने जन्म लिया है'। आशना किशोर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत-बहुत मुबारक हो, भगवान की कृपा हमेशा इस पर बनी रहे। सौम्या टंडन ने लिखा, 'बहुत-बहुत शुभकामनाएं, प्यारी गुड़िया को ढ़ेर सारा प्यार'। हप्पू की उलटन पलटन में उनकी पत्नी की भूमिका निभाने वाली कामना पाठक ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी।

    खबरें और भी