विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss हाउस पहुंचे मनीषा रानी के पापा, बेबिका ने की भविष्यवाणी बोलीं- अंकल आपकी दूसरी शादी होगी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Tue, 01 Aug 2023 09:27 AM (IST)

Bigg Boss OTT हाउस में इस हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने आ रहे हैं । इसकी शुरुआत हो चुकी हैं । सोमवार को तीन कंटेस्टेंट्स के पेरे ...और पढ़ें

Manisha Rani father Bigg Boss ott 2 house
Manisha Rani father Bigg Boss ott 2 house

HighLights

  1. पिता को देख फूट-फूटकर रोईं मनीषा रानी
  2. बेबिका धुर्वे ने की मनीषा के पिता की भविष्यवाणी
  3. जल्द होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर कौन होगा, इसका पता तो आने वाले कुछ ही दिनों में चलेगा, लेकिन अब शो में एक नया वीक शुरू हो चुका है। इस हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने आ रहे हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी हैं। सोमवार को तीन कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स उनसे मिलने पहुंचे। पहला मनीषा रानी दूसरा अविनाश सचदेव और तीसरा अभिषेक मलहान।

बिग बॉस के घर पहुंचे मनीषा रानी के पापा

'बिग बॉस ओटीटी 2' में बिहार की रहने वाली मनीषा रानी के पिता पहुंचे, जिसे देखते ही मनीषा रोने लगे और उन्हें भागकर गले लगा लिया। पिता से मिलने के बाद मनीषा ने एक-एक कर सभी घरवालों से उन्हें मिलवाया।

मनीषा के पापा करेंगे दूसरी शादी- बेबिका

मनीषा के पिता घर में आए हो और बेबिका धुर्वे से बातचीत न करे। ऐसा हो नहीं सकता। भले ही मनीषा और बेबिका के बीच अनबन देखने को मिलती हो, लेकिन बेबिका ने उनके पिता काफी मजेदार बातें की। इतना ही नहीं बेबिका ने मनीषा के पिता का हाथ देखा और बताया कि उनकी दूसरी शादी का योग है। यह सुनकर मनीषा खुशी ने नाचने लगती हैं।

इस हफ्ते नॉमिनेशन में है मनीषा रानी

मनीषा रानी को वीकेंड का वार में सलमान खान से काफी डांट पड़ी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मनीषा के फैंस का सलमान खान पर गुस्सा फूट पड़ा था। मनीषा रानी एक बार फिर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन से बच गए हैं। इस लिस्ट में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे शामिल हैं।

जल्द होगा ग्रैंड फिनाले

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले की तारीख सामने आ गई है। शो को दो हफ्ते आगे बढ़ाया गया था और अब इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को होगा। यानी महज 2 हफ्ते बाद बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर मिल जाएगा।