विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Des Mein Niklla Hoga Chand की 'पम्मी' को पहचान पाना होगा मुश्किल, सालों बाद इतना बदल गया है लुक

Published: Wed, 10 Sep 2025 03:49 PM (IST)

दूरदर्शन के अलावा स्टार प्लस पर भी एक से बढ़कर डेली सोप प्रसारित हुए हैं। जिनमें देस में निकला होगा ...और पढ़ें

देस में निकला होगा चांद एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
देस में निकला होगा चांद एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. कल्ट शो था देस में निकला होगा चांद
  2. संगीता घोष ने निभाया था पम्मी का रोल
  3. स्टार प्लस पर प्रसारित होता था धारावाहिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Des Mein Niklla Hoga Chand Cast: स्टार प्लस टीवी चैनल लंबे अरसे से छोटे पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। एक वक्त पर दूरदर्शन की तरह स्टार प्लस भी कल्ट धारावाहिकों की भरमार हुआ करती थी। उनमें से एक टीवी शो देस में निकला होगा चांद भी था, जिसमें पम्मी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री संगीता घोष हर किसी की फेवरेट मानी जाती थीं। 

आज उनका लुक इतना बदल गया है कि आपको लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उन्हें पहचान पाने में मुश्किल होगी। आइए एक नजर संगीता की इन फोटोज की तरफ डालते हैं। 

अब कैसी दिखती हैं देस में निकला होगा चांद की पम्मी

संगीता घोष ने जिस तरह से देस में निकला होगा चांद की परमिंदर कौर उर्फ पम्मी की भूमिका को अदा किया था, जिसकी प्रशंसा आज भी की जाती है। इस रोल में संगीता ने शानदार अदाकारी छाप चोड़ी थी। समय के साथ अब अभिनेत्री का लुक भी काफी बदल गया है, जिसका अंदाजा आप उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें- Kis Desh Mein Hai Meraa Dil की भोलीभाली 'हीर' का बदल गया लुक, हॉटनेस देख खुली रह जाएंगी आंखें

इस फोटो को देखकर संगीता घोष के बदले हुए अवतार को साफ देखा जा सकता है। अब संगीता पहले से कई गुना ज्यादा हॉट और स्टाइलिश हो गई हैं। उनका मॉर्डन अंदाज आपका दिल जीतने के लिए काफी है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर आए दिन संगीता घोष की लेटेस्ट तस्वीरें चर्चा का विषय बनी रहती हैं और फैंस इन पर जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

गौर किया जाए संगीता घोष की पर्सनल लाइफ की तरफ तो  उन्होंने साल 2011 में शैलेंद्र सिंह राजपूत संग शादी रचाई थी और पिछले 14 साल से वह अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी है। 

संगीता घोष का करियर

बतौर एक्ट्रेस 1995 में आए टीवी सीरियल कुरुक्षेत्र से संगीता घोष को टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में काम किया जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • अजीब दास्तां

  • दरार

  • रिश्ते

  • मेंहदी तेरे नाम की

  • देस में निकला होगा चांद

  • संभव असंभव

  • जमीन आसमान तक

  • स्वरण घर

  • साझा सिंदूर

गौर करने वाली बात ये है संगीता घोष को सबसे अधिक लोकप्रियता टीवी सीरियल देस में निकला होगा चांद से ही मिली है। 

यह भी पढ़ें- Bidaai की 'रागिनी' का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह जाएंगे आप, 18 साल बाद पूरी तरह हो गई काया पलट