Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादीशुदा दीपक चौरसिया खेलना चाहते हैं दूसरी पारी? Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट्स के सामने टिंडर ज्वाइन का खोला राज

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 02:02 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों कई वजहों से चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते कुछ एपिसोड में अरमान मलिक और विशाल पांडे (Vishal Pandey) का झगड़ा काफी चर्चा में र ...और पढ़ें

    दीपक चौरसिया और रणवीर शौरी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दीपक चौरसिया और रणवीर शौरी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 3' के चर्चित कंटेस्टेंट हैं दीपक चौरसिया
    2. दीपक ने रणवीर शौरी को सुनाई शायरी
    3. दीपक ने टिंडर ऐप ज्वाइन करने की भी बताई बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक और विशाल पांडे का मामला अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। शो का फोकस बाकी कंटेस्टेंट्स की बातों पर भी शिफ्ट हो रहा है। शो के हालिया एपिसोड में अक्सर शांत रहने वाले दीपक चौरसिया ने कंटेस्टेंट्स के सामने अपने एक राज का खुलासा किया है। 

    दीपक ने खुद को लेकर बताई एक बात

    लेटेस्ट एपिसोड में दीपक चौरसिया, रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), साई केतन राव और सना सुल्तान को शायरी सुना रहे होते हैं। वह यंगस्टर्स के प्यार को लेकर शायरी सुना रहे होते हैं। बातों ही बातों में दीपक अपने बारे में एक ऐसी बात बोल जाते हैं, जिसे सुन रणवीर के होश उड़ जाते हैं। 

    यह भी पढ़ें: BB OTT 3: वीकेंड का वार में इस बार होगा डबल एविक्शन, लवकेश-अदनान के ये करीबी शो में आएंगे नजर

    दीपक चौरसिया खेलना चाहते हैं दूसरी पारी

    दीपक सना और साई की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, ''जवानी की बातें हो रही हैं इनके लिए। मैं सेकंड इनिंग खेलने वाला हूं अभी।'' ये सुनते ही रणवीर शौरी हैरान हो जाते हैं। वह दीपक से कहते हैं कि आपकी तो शादी हो चुकी है। इसके बाद रणवीर अपनी फेल शादी का इशारा करते हुए कहते हैं कि मैं तो पहली इनिंग्स से ही थका हुआ हूं।

    टिंडर ऐप का दीपक ने किया खुलासा

    दीपक ने बताया कि एक बार उन्होंने मजाक-मजाक में अपने ऑफिस में कह दिया था कि वह टिंडर ऐप ज्वाइन करने वाले हैं। उसके बाद लोग मेरे पास आ गए शॉक में। इसके बाद सना सुल्तान बताती हैं कि उनका एक दोस्त है, जो टिंडर पर अपने पार्टनर से मिला और आज शादीशुदा है। इस पर रणवीर बताते हैं कि टिंडर का तो पता नहीं, लेकिन बम्बल पर हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'वो तो टैलेंटलेस है', Elvish Yadav को लेकर बिगड़े अरमान मलिक के बोल, अब 'सिस्टम' होगा हैंग?