Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CID: 6 साल बाद टीवी पर लौट रहा है 'सी. आई. डी', एसीपी प्रद्युमन और दया की पहली झलक आई सामने

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 06:14 PM (GMT+05:30)

    छोटे पर्दे के मशहूर शो के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें सोनी टीवी कल्ट धारावाहिक साई आई डी (CID) का नाम जरूर शामिल होता है। इस शो की फैन फॉलोइंग काफी ...और पढ़ें

    जल्द शुरू होगा टीवी सीरियल सी आई डी (Photo Credit-Sony Liv)
    जल्द शुरू होगा टीवी सीरियल सी आई डी (Photo Credit-Sony Liv)

    HighLights

    1. छोटे पर्दे पर लौट रहा है सी आई डी
    2. एसपी प्रद्युमन और दया आए नजर
    3. कब आएगा का शो का पहला प्रोमो

    एंंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी जगत के बहुचर्चित शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें निर्देशक बी.पी. सिंह के स्पाई शो सी.आई.डी (C.I.D) का नाम जरूर शामिल होगा। करीब 20 साल तक इस धारावाहिक ने भारत के हर घर के कौन तक लोगों का मनोरंजन किया। ऐसे में सीआईडी के प्रशंसकों की तादाद भी काफी ज्यादा है। ऐसे में अब इस शो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशीखबरी सामने आ रही है। 

    क्योंकि मेकर्स की तरफ से सी आई डी की नई सीरीज का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया गया है। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि सीआईडी का पहला प्रोमो कब आएगा। 

    लौट रहा है सी.आई.डी 

    सी.आई.डी की शुरुआत साल 1998 में सोनी टीवी पर हुई थी। 2018 तक इस शो ने नॉन स्टॉप दर्शकों को एंटरटेन किया। जिसके दम पर सीआईडी एक कल्ट धारावाहिक बन गया। इसकी कास्ट जैसे एसीपी प्रद्युमन और दया के बारे में आज भी लोग जिक्र करते हैं। अब ये जिक्र फिर से बढ़ने वाला है, क्योंकि 6 साल के गैप के बाद सी.आई.डी सोनी टीवी पर वापसी करने जा रहा है। 

    ये भी पढ़ें- ACP प्रद्युमन से लेकर दरवाजा तोड़ने वाले दया तक, कहां हैं अब TV Serial CID के ये पसंदीदा कैरेक्टर

    दरअसल गुरुवार को सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सी आई डी के नए सीजन का पहला वीडियो शेयर किया है। जिसमें आपको एसपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम), इंस्पेक्टर दया (दयानंद शेट्टी) और सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) की झलक देखने को मिल रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    इस छोटे से प्रोमो वीडियो के साथ-साथ ये जानकारी भी दी गई है कि सी आई डी की अगली सीरीज का फर्स्ट प्रोमो वीडियो 26 अक्टूबर को सोनी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए, 26 अक्टूबर को एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो ड्रॉप किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। 

    सी.आई.डी एक कल्ट शो

    जिस तरह से रामानंद सागर के माइथोलॉजिकल शो रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत को छोटे पर्दे का कल्ट धारावाहिक माना जाता है। ठीक उसी आधार पर सी.आई.डी को भी वो दर्जा हासिल है। हर एक एपिसोड में एक रोचक केस के सस्पेंस की गुत्थी को सीआईडी की टीम सुलझाती है,  जिसको देखना फैंस को काफी पसंद आता था। उम्मीद है कि आने वाले सीजन में इस स्पाई थ्रिलर टीवी शो में और अधिक सस्पेंस देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग स्क्रीन शेयर करेंगे CID एक्टर आदित्य श्रीवास्तव, फिल्म पर दी अपडेट