विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 शुरू होने से पहले ही लीक हो गया घर के अंदर का वीडियो! जानें कैसा है ‘सर्कस‘ थीम वाला घर

By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
Updated: Sat, 01 Oct 2022 04:58 PM (IST)

आज से आपको रोज रात को हाई पैक एक्शन ड्रामा देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस के मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट के नामों के साथ-साथ प्रोमो भी शेयर किए हैं जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Photo Credit : BIGG BOSS Season 16 Salman Khan Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : BIGG BOSS Season 16 Salman Khan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 House Tour:  टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 16 आज यानी 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू होने जा रहा है। सलमान खान होस्टेड इस शो को लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ है। इस शो को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम पर से पर्दा उठ चुका है तो कई नाम को अभी सस्पेंस में रखा गया है। लगातार कई वीडियोज भी सामने आते जा रहे हैं। वहीं हर सीजन दर्शकों में बिग बाॅस के घर को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड रहते हैं कि घर का इंटीरियर कैसा होगा। किचन से लेकर लिविंग रूम और बिग बाॅस का रूम दिखने में कैसा होगा। इस बार भी फैंस में इसको लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। वहीं शो शुरू होने से पहले ही बिग बाॅस 16 के घर के अंदर का वीडियो सामने आ गया है। इसमें घर के एक-एक कोने को दिखाया गया है। यहां देखें वीडियो...

कुछ ऐसा है इस बार का ‘सर्कर' थीम

सलमान खान के इस रियलिटी शो के घर की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं।  इस बार ‘बिग बाॅस 16‘ का थीम ‘सर्कस‘ है। वहीं इसी थीम पर ही पूरे घर का इंटीरियर तैयार किया गया है। ‘सर्कस‘ थीम वाला बिग बॉस हाउस  देखने में काफी रंगीन और मजेदार लग रहा है। इस वीडियो में घर के अंदर के हर कोने को दिखाया गया है। फिर चाहे वो नए घर के बाहर का एरिया हो या फिर लिविंग रूम, किचन  एरिया। वहीं घर का एक एक सामान भी काफी खास है। डाइनिंग टेबल से लेकर किचन के बर्तन भी इस बार बेहद स्पेशल हैं।

कमरे का लुक याद दिलाएगा सर्कस

पहली नजर में कमरे का लुक आपको किसी सर्कस या फिर कार्निवल के टेंट की याद दिला देगा। वहीं कॉन्फेशन रूम को एक विशाल सर्कस वैगन का आकार दिया गया है। पहली बार हाउस में चार अलग-अलग बेडरूम दिए गए हैं। वहीं 'ब्लैक एंड व्हाइट' रूम में फर्श, कालीन, टेबल और दीवार सहित हर चीज काले और सफेद शेड में बनी है। आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 आज रात को 9:30 बजे होगा, और उसके बाद यह सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे एवं शनिवार-रविवार, रात 9:30 बजे केवल कलर्स और वूट पर प्रसारित होगा।