Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: 'गांव की लड़कियां...', Shivani ने पौलमी दास को दिया धक्का, शो से चली जाएंगी एक्ट्रेस?

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 06:34 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 3 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है खासकर पौलमी दास (Poulomi Das) और शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) के बीच ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवानी कुमारी और पौलमी दास का हुआ झगड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवानी कुमारी और पौलमी दास का हुआ झगड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पौलमी दास ने बिग बॉस से जाने की कही बात
    2. शिवानी कुमारी से पौलमी दास का हुआ झगड़ा
    3. बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला वीकेंड का वार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT Season 3) का घर जंग का मैदान बना हुआ है। कभी रणवीर शौरी की विशाल पांडे के साथ लड़ाई हो रही है तो कभी साई केतन राव का लव कटारिया के साथ तू-तू मैं-मैं हो रही है।

    यही नहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में दो और कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी आपस में जरा भी नहीं बन रही है और ये हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) और टीवी एक्ट्रेस पौलमी पोलो दास (Poulomi Polo Das)। शुरू से ही दोनों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे हैं। एक बार फिर उनके बीच जंग छिड़ गई है। पौलमी ने तो शो से जाने तक की बात कह दी है।

    शिवानी कुमारी ने पौलमी को दिया धक्का

    दरअसल, हुआ यूं कि एक टास्क के दौरान शिवानी कुमारी ने पौलमी दास को धक्का दे दिया, जिसके बाद वह चिढ़ गईं और कहा कि वह शो से जाना चाहती हैं। उन्होंने शिवानी को खरी-खोटी भी सुनाई और बदले में इन्फ्लुएंसर ने भी उन्हें खूब सुनाया। इसका प्रोमो भी जियो सिनेमा के सोशल मीडिया हैंडल पर सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- BB OTT 3: नीरज गोयत का एलिमिनेशन Kushal Tandon को नहीं आया रास, पोस्ट शेयर कर Bigg Boss पर निकाली भड़ास

    पौलमी-शिवानी के बीच गंदी लड़ाई

    क्लिप में देखा जा सकता है कि एक टास्क के दौरान पौलमी दास और शिवानी कुमारी एक साथ दौड़े। तभी शिवानी ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया और वह गिर गईं। उन्होंने गुस्से में कहा कि शिवानी ने उन्हें धक्का दिया है। पौलमी ने कहा, "मुझे माफ कीजिएगा। मैं इस शो से बाहर हूं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    पौलमी दास ने शिवानी पर गुस्सा निकालते हुए कहा, "कोई भी लड़की इतनी बेवकूफ नहीं होती है। गांव की लड़कियां मेरी भी दोस्त हैं। ऐसी लड़कियां हैं।" इसके बाद शिवानी कुमारी ने उन्हें गंवार कहा। फिर पौलमी ने कहा कि उन्हें कभी थप्पड़ नहीं मिला, तभी वह ऐसी हैं। दोनों के बीच बुरी तरह झगड़ा भड़क गया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 की ट्रॉफी ले जाएगा ये मजबूत कंटेस्टेंट? जनता के दिलों का राजा बन छा गया ये सितारा