Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं सामने वाले को उनकी औकात दिखाती हूं', बिग बॉस से निकलते ही चंद्रिका के बदले तेवर, घरवालों को लेकर कही ये बात

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 05:47 PM (IST)

    चंद्रिका गेरा दीक्षित बिग बॉस ओटीटी 3 की पॉपुलर कंटेस्टेंट मानी जाती थीं। जब शो में उनकी एंट्री हुई तब लोगों ने बिग बॉस मेकर्स की आलोचना की थी कि उन्ह ...और पढ़ें

    चंद्रिका गेरा दीक्षित. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    चंद्रिका गेरा दीक्षित. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कम वोट्स के बाद बाहर हुईं चंद्रिका गेरा दीक्षित
    2. विशाल पांडे के वीडियो पर किया रिएक्ट
    3. अपनी कंट्रोवर्सी पर दिया मुंहतोड़ जवाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में दो हफ्ते का सफर खत्म करने के बाद चंद्रिका गेरा दीक्षित अब शो से बाहर आ चुकी हैं। घर से निकलते ही वह इंटरव्यू पर इंटरव्यू दिए जा रही हैं। इसी के साथ घर में उनकी दूसरों से हुई लड़ाई सहित शो के पॉपुलर मैटर्स पर वह अपनी बात रखने से गुरेज नहीं कर रहीं।

    चंद्रिका ने दिया करारा जवाब

    चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) के बिग बॉस शो से एलिमिनेट होने पर ट्रोल्स में खुशी है। उन्हें कई बार शो में छोटी-छोटी बातों को राई का पहाड़ बनाने के लिए ट्रोल किया जा चुका है। अब जब चंद्रिका घर से बाहर हैं, तो उन्होंने अपने डिफेंस में बात की है। इसी के साथ उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया है।  

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस हाउस में आते ही Adnaan Shaikh ने खोल दिया ये राज, गुस्साए 'बिग बॉस' ने एक ही दिन में कर दिया शो से बाहर!

    'लोगों को जगह दिखाना जानती हूं'

    टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू के अनुासर, चंद्रिका ने खुद को लेकर बोल्ड स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने कहा है कि वह लोगों को उनकी जगह दिखाना जानती हैं। अगर वह घर के बाहर 700 लोगों को खाना खिला सकती हैं, तो घर के अंदर एक कप को लेकर झगड़ा क्यों करेंगी। चंद्रिका ने ये जवाब अपनी सोशल मीडिया इमेज और बिग बॉस वाली इमेज में फर्क होने के सवाल पर दिया।

    विशाल पांडे को लेकर कही ये बात

    इसी के साथ चंद्रिका ने कहा कि शो में उन्होंने विशाल पांडे से माफी मांगी थी। लेकिन जब वह घर से बाहर आईं, तब उनके पति ने वो वीडियो दिखाया, जिसमें विशाल, कृतिका को देख अरमान के लिए कह रहे थे, 'भैया भाग्यशाली हैं।' चंद्रिका ने कहा कि वह यह वीडियो देख शॉक्ड रह गईं। उनके पति ने कहा कि विशाल के खिलाफ उनका स्टैंड ठीक था और कृतिका का साथ देकर अच्छा किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस' से निकलने के बाद वड़ा पाव गर्ल का उनके पति ने इस तरह किया वेलकम, चंद्रिका के चेहरे से नहीं हटी स्माइल