Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: बेबीका ने आकांक्षा पुरी को बताया 'कॉन स्टार', भड़के आमिर अली ने अतीत को लेकर कह दी ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 01:38 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में माहौल अब गरमाता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही गॉसिप दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ा रही है। इसी बीच अब बे ...और पढ़ें

    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2
    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2

    नई दिल्ली, जेएनएन| Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन पिछले हफ्ते शुरू हुआ है।  शो के शुरुआत से ही दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में फैंस को एक के बाद एक कई मजेदार चीजें देखने को मिल रही है। कभी बेबीका धुर्वे को जेल की सजा तो कभी पूजा और आलिया की झड़प, मनोरंजन का पूरा डोज समय-समय पर मिलता रहता है।

    गोल्ड डिगर कमेंट हुआ वायरल

    सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से जमकर मुकाबला करते भी नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर बेबीका ध्रुवे ने मनीषा रानी से बात करते हुए आकांक्षा पुरी को गोल्ड डिगर तक कह दिया। जिस पर अब उनके दोस्त और एक्टर अमीर अली भड़के हुए हैं।

    आकांक्षा को बताया कॉन स्टार

    बेबीका ध्रुवे शो के पहले दिन से ही चर्चा में हैं। बेबीका अक्सर अलग-अलग कारनामे करती दिखाई देती हैं। इस बार बेबीका ने मनीषा रानी संग एक गॉसिप चैट के दौरान आकांक्षा पुरी को गोल्ड डिगर कह दिया। उन्होंने बोला, "वो पक्का गोल्ड डिगर है। इसकी हिस्ट्री है, 3- 4 लोगों को मैनिपुलेट करके पैसा लूट करके भाग निकली है, ये कॉन स्टार है।" सोशल मीडिया पर भी बेबीका को अपने इस कमेंट के लिए ट्रोलिंग झेलनी पड़ गई। उनकी इस तरह की बातों का शो के दर्शकों ने बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया।

    आमिर अली ने आकांक्षा लिया का पक्ष 

    आमिर अली, बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबीका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच हुई इस बात के लाइव फीड को रिकॉर्ड कर लिया। एक्टर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए दोनों की आलोचना की।

    खबरें और भी

    क्या बोले आमिर अली ?

    एक्टर ने कहा, "किसी लड़की के लिए ऐसी बातें करना बहुत ही गलत है, वो भी पूरा सच जाने बिना... मैं आकांक्षा को काफी लंबे समय से जानता हूं, उसने बहुत मेहनत की है और अपना रास्ता खुद बनाया है... सबका अपना अतीत होता है, कोई भी परफेक्ट नहीं होता, लेकिन ऐसा करना बहुत बुरी बात है। "