Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 में चांटा मारने वाले अभिषेक कुमार ने अरमान मलिक के थप्पड़ कांड पर किया रिएक्ट, वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 04:52 PM (IST)

    बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के एक विवादित घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह घटना अरमान मलिक ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार भी कर चुके हैं थप्पड़ कांड, (X Image)
    अभिषेक कुमार भी कर चुके हैं थप्पड़ कांड, (X Image)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 के रनर-अप हैं अभिषेक
    2. शो में समर्थ जुरेल को मारा था थप्पड़
    3. अब अरमान के थप्पड़ किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ थप्पड़ कांड चर्चा में बना हुआ है। कृतिका मलिक को लेकर अरमान मलिक ने विशाल पांडे को ऑन कैमरा थप्पड़ मार दिया था, जिसने घर के माहौल को गर्म कर दिया था। इस पर दर्शकों के साथ कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया था। कुछ ने अरमान का पक्ष लिया, तो वहीं कुछ ने विशाल को सपोर्ट किया। वहीं, अब बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार ने इस थप्पड़ कांड पर रिएक्ट किया है।

    अभिषेक और समर्थ का थप्पड़ कांड

    बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के दौरान अभिषेक कुमार ने भी शो में खूब झगड़े किए थे। खासकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ। यहां तक कि एक एपिसोड में उन्होंने समर्थ जुरेल को जोरदार थप्पड़ भी मार दिया था, इसके लिए उन्हें शो से बाहर भी कर दिया गया था, लेकिन बाद में सलमान खान ने उन्हें वापस आने का मौका दिया था। ऐसे में अरमान मलिक के थप्पड़ कांड पर उनका रिएक्शन ध्यान खींच रहा है।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के झगड़े की असल वजह आई सामने, कारण जान आ जाएगा गुस्सा!

    अरमान के थप्पड़ पर अभिषेक का रिएक्शन

    अभिषेक कुमार को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनसे बिग बॉस ओटीटी 3 के थप्पड़ कांड पर सवाल किया गया। पैपराजी ने एक्टर से कहा- बिग बॉस में भाई आपका वाला थप्पड़ कॉपी पेस्ट हो रहा है। इस पर अभिषेक ने मुस्कुराते हुए हाथ से इशारा कि क्या कर सकते हैं। एक्टर का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इस नए शो में नजर आएंगे अभिषेक कुमार  

    बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार का सफर काफी दिलचस्प रहा था। उन्होंने अपनी रियल पर्सनैलिटी के कारण दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। अभिषेक कुमार अब जल्द खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में नजर आने वाले हैं। एक्टर हाल ही में रोमानिया से शूटिंग कर मुंबई लौटे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 को लेकर शिल्पा शिंदे ने होस्ट अनिल कपूर पर कसा तंज, कहा- 'झकास की अपनी जगह है और...'

     

    खबरें और भी