Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Malti Chahar के साथ बचपन में हुई छेड़छाड़, बोलीं- 'मैं अपने पैरेंट्स को नहीं बताया क्योंकि...'

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 03:12 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आईं मालती चाहर (Malti Chahar) ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने बचपन के ट्रॉमा के बारे में बात की है। उनके साथ बचपन में ...और पढ़ें

    मालती चाहर ने बचपन में हुई छेड़छाड़ पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मालती चाहर ने बचपन में हुई छेड़छाड़ पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मालती चाहर के साथ बचपन में हुई छेड़छाड़

    2. इंडस्ट्री में आने के लिए मालती ने की मशक्कत

    3. मालती चाहर ने बचपन का ट्रॉमा किया शेयर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 फेम मालती चाहर (Malti Chahar), क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। सलमान खान के शो में आने के बाद उन्हें पहचान मिली। शो में वह अपनी बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहीं। उनके कुछ बयानों ने विवादों को भी जन्म दिया। हालांकि, उन्हें अपने गेम के लिए तारीफ मिली।

    शो से निकलने के बाद मालती चाहर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। अब उन्होंने रिवील किया है कि बचपन में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी, लेकिन उन्होंने कभी यह बात अपने माता-पिता को चलने नहीं दी। सातवीं क्लास के बाद उन्हें लगने लगा कि उनकी जिंदगी सही नहीं चल रही है।

    मालती चाहर के साथ होती थी छेड़छाड़

    मालती चाहर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा, "मेरे पिता की पोस्टिंग एक छोटे से कस्बे सूरतगढ़ में हुई थी। वहां मेरे साथ अक्सर छेड़छाड़ होती थी लेकिन मैं अपने माता-पिता से शिकायत नहीं कर पाती थी क्योंकि मुझे पता था कि वे मुझ पर और भी ज्यादा पाबंदियां लगा देंगे।"

    जब मालती ने बताया कि उनके पिता उनसे मेहंदी और मेकअप लगाने से मना करते थे। उन्होंने खुद की सिचुएशन को दंगल से कंपेयर किया और कहा, "पापा का इंटेंशन खराब नहीं था। उनको था कि IPS बन जाए।"

    यह भी पढ़ें- बिना गलती के Malti Chahar को मारते-पीटते थे माता-पिता, तनाव भरे बचपन पर बोलीं- 'मुझे कोई आजादी...'

    इस बीमारी से जूझ रहीं मालती चाहर

    मालती चाहर ने बताया कि क्यों वह मालती हैं कि सातवीं क्लास के बाद उनकी जिंदगी ठीक नहीं रही। दरअसल, सातवीं के बाद से ही उन्हें पीरियड आने शुरू हो गए। उन्हें एडिनोनायोसिस की बीमारी है। इस बीमारी में पीरियड के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है। मालती ने कहा कि कई बार उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ता है।

    खबरें और भी

    Malti Chahar Childhood Trauma

    मालती चाहर ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता 13 साल पहले ही अलग हो गए थे। उनके माता-पिता आपस में बहस करने के बाद उन्हें मारते-पीटते थे। वह इंडस्ट्री में आना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता उन्हें IPS ऑफिसर बनता हुआ देखना चाहते थे।

    यह भी पढ़ें- 'मेरे होंठों पर...' बुजुर्ग डायरेक्टर ने बहाने से की Malti Chahar के साथ जबरदस्ती, कांप गई थीं एक्ट्रेस