Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: समीकरण बिठाते-बिठाते Rajat Dalal बने इनके दुश्मन, शो से आउट करने के लिए चली चाल

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 12:46 PM (IST)

    टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का इंतजार दर्शक कर रहे हैं। इस सप्ताह तीन कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। बीबी हाउस में ...और पढ़ें

    रजत दलाल के दुश्मन बने ये कंटेस्टेंट (Photo Credit- Instagram)
    रजत दलाल के दुश्मन बने ये कंटेस्टेंट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं
    2. मिड वीक एविक्शन में एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो जाएगा
    3. लेटेस्ट प्रोमो में रजत दलाल के खिलाफ कुछ कंटेस्टेंट बोलेत नजर आए

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 फिनाले (Bigg Boss 18 Finale) के करीब पहुंच चुका है। विनर की ट्रॉफी उठाने की सभी कंटेस्टेंट तैयारी कर चुके हैं। इस मोड़ पर आकर सभी ने खुद के लिए स्टेंड लेना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह बीबी हाउस में मिड वीक एविक्शन होगा, जिसका फैसला घर के अंदर बुलाई गई जनता के हाथों में होगा। घर से बेघर होने के लिए इस बार रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड हैं।

    जियो सिनेमा के आधिकारिक अकाउंट पर लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि घर से बेघर होने से बचने के लिए तीनों नॉमिनेट कंटेस्टेंट एक दूसरे की कमियों को गिनवाते नजर आते हैं। रजत दलाल और चाहत पांडे के बीच दोस्ती का रिश्ता शो में जरूर रहा है। हालांकि, दोनों के बीच नाराजगी और लड़ाई भी कई बार देखी गई है, लेकिन अब शो से बाहर होने के समय में दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं।

    इन कंटेस्टेंट के दुश्मन बने रजत दलाल

    होस्ट सलमान खान के शो में समीकरण शब्द सबसे ज्यादा सुनने को मिला। इसका इस्तेमाल करने वाले कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं। उन्होंने घर के अंदर सभी के साथ अपने हिसाब से गेम खेला, लेकिन अब उनका समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है। लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि चाहत पांडे जनता के सामने खड़े होकर कहा कि रजत इस घर में रहना डिजर्व नहीं करते हैं। वहीं, श्रुतिका ने भी रजत के ऊपर सवाल खड़े किए।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: इस कंटेस्टेंट का विनर बनने का टूट गया ख्वाब, ग्रैंड फिनाले वीक से पहले हुआ आउट

    टिकट टू फिनाले टास्क के बाद रजत के ऊपर विवियन का पक्ष लेने का आरोप भी घरवालों ने लगाया। कंटेस्टेंट्स का रवैया रजत के प्रति उस समय बदल गया है, जब वह नॉमिनेटेड हैं। 

    खबरें और भी

    कौन होगा मिड वीक एविक्शन में बाहर?

    बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मिड वीक एविक्शन में श्रुतिका अर्जुन शो से आउट हो जाएंगी। वहीं, रजत दलाल और चाहत पांडे में से कोई एक वीकेंड का वार एपिसोड में घर से बाहर होगा। बता दें कि टाइम काउंट टास्क के दौरान नियमों का उल्लंघन करने की वजह से रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन को बिग बॉस ने नॉमिनेट किया था। 

    Photo Credit- Instagram

    फिलहाल वीकेंड का वार एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि चाहत पांडे और रजत दलाल में से किसका सफर बिग बॉस के इतने करीब आकर खत्म होगा।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: रजत दलाल नहीं ये कंटेस्टेंट है घर का सबसे बड़ा धोखेबाज, फिनाले वीक से पहले दोस्तों पर किया वार