यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: 'अगर उसने माफी नहीं मांगी तो लूंगा लीगल एक्शन..', मुनव्वर की खास दोस्त आयशा पर भड़का ये एक्टर
Bigg Boss 17 मुनव्वर फारुकी सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनका गेम शुरुआत से ही फैंस को काफी पसंद आ रहा था। लेकिन आयशा खान के आने के बाद मुनव् ...और पढ़ें

HighLights
- मुनव्वर फारुकी के सपोर्ट में आया ये एक्टर
- आयशा खान से कहा- माफी मांगो नहीं तो लूंगा लीगल एक्शन
- फैजान अंसारी ने कहा- आयशा ने मुनव्वर को बदनाम करने की कोशिश की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कई कंटेस्टेंट के चेहरों पर से नकाब उतर रहे हैं। जहां ईशा मालवीय ने तीसरे महीने में अंकिता लोखंडे की पीठ पर छूरा घोंप दिया, तो वहीं सलमान खान (Salman Khan)के शो की शुरुआत में दोस्ती की मिसाल बने मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा की दोस्ती आयशा खान के आने के बाद टूट गयी।
आयशा खान बीते दिनों ही बिग बॉस सीजन 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आई हैं। उन्होंने आते ही स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर काफी गंभीर आरोप लगाए।
हालांकि, अब दोनों की बिग बॉस 17 में दोस्ती हो चुकी है। हालांकि, बाहर कई लोगों को आयशा बनावटी लग रही हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्टर फैजान अंसारी, जिन्होंने आयशा खान के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है।
फैजान अंसारी का फूटा आयशा खान पर गुस्सा
आपको बता दें कि जब आयशा खान शो में आई थीं, तो उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर डबल डेटिंग और चीटिंग जैसे आरोप लगाया था। हालांकि, उसके बाद वह खुद मुनव्वर फारुकी से बिग बॉस के घर में अपनी दूरियां कम करती दिखाई दीं।
हालांकि, अब खुद को मुनव्वर का सपोर्टर बताने वाले 'डेटबाजी' रियलिटी शो से फेमस हुए एक्टर फैजान अंसारी ने द सियासत डेली से बात करते हुए आयशा खान पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा,
"आयशा मुनव्वर की इमेज खराब करने के प्लान से ही बिग बॉस 17 में आई है। उसे शायद ये नहीं पता है कि मुनव्वर के फैंस उसका साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। अगर उसे लगता है कि मुनव्वर अकेला है, तो फैजान उसके साथ है। मैं उसे तब तक सपोर्ट करूंगा, जब तो वो ट्रॉफी नहीं लाएगा"।
मैं उसकी इमेज की धज्जियां उड़ने नहीं दूंगा-फैजान अंसारी
फैजान का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ उन्होंने मुनव्वर फारुकी का समर्थन करते हुए लिखा,
खबरें और भी
"हम उसकी इमेज खराब नहीं होने देंगे और मेरी लीगल टीम उसके खिलाफ (Ayesha Khan) मानहानि का केस करेंगे, उन्हें पुलिस स्टेशन आना पड़ेगा और कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़ेंगे। मैं चाहता हूं कि आयशा खान मुनव्वर फारुकी से माफी मांगे और मेकर्स को उन्हें जल्द ही शो से बाहर कर देना चाहिए"।
आपको बता दें कि हाल ही में मुनव्वर फारुकी ने आयशा खान को इनडायरेक्टली बिग बॉस 17 के घर में प्रपोज किया था, जिसके बाद स्टैंड अप कॉमेडियन काफी ट्रोल हुए थे।