विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Winner: फिनाले से पहले लीक हुआ रिजल्ट, प्रियंका नहीं बल्कि इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Updated: Sun, 12 Feb 2023 04:29 PM (IST)

Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस 16 का फिनाले बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ऐसे में वोटिंग रिजल्ट लीक हो गए हैं और लोगों को पता चल गया कि कौन सा कंटेस्टेंट आज जीतने वाला है।

Bigg Boss 16 Winner MC stan Win Bigg Boss 16 Priyanka chahar Choudhary Shiv thakare left Behind
Bigg Boss 16 Winner MC stan Win Bigg Boss 16 Priyanka chahar Choudhary Shiv thakare left Behind

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 का फिनाले अब बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। पिछले चार महीने से एक ही सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है कि कौन होगा इस सीजन का विनर? इसका जवाब बस कुछ ही देर में मिलने वाला है। वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं, घर में मौजूद पांच कंटेस्टेंट्स शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टैन की किस्मत का फैसला आ चुका है, बस सलमान खान कुछ ही देर में इसे दर्शकों से रूबरू कराना शुरू करने वाले हैं।

कौन जीतेगा बिग बॉस 16 ?

अपनी धड़कनें थाम लीजिए क्योंकि हम आपको फिनाले से पहले बताने जा रहे हैं कि कौन बनने वाला है बिग बॉस 16 का विनर! जनता के वोट आ चुके हैं और टॉप 3 का भी फैसला हो चुका है। सलमान खान कुछ ही देर में आने वाले हैं और उनके साथ ही घर में आएंगे इस सीजन के एक्स कंटेस्टेंट। प्रियंका को सपोर्ट करने के लिए अंकित आएंगे, तो शिव और स्टैन के साथ होगी पूरी मंडली। साजिद और अब्दु भी अपने दोनों को चीयर करते नजर आने वाले हैं।

इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट

बिग बॉस 16 की अपडेट देने वाली वेबसाइट ने बताया कि वोटिंग ट्रेंड्स में अव्वल नंबर पर प्रियंका या शिव नहीं है, बल्कि कोई और ही है। दर्शकों के वोट्स के हिसाब से तो एमसी स्टैन नंबर वन पर बने हुए हैं। दूसरा नंबर है शिव ठाकरे का और तीसरे नंबर पर जाकर हैं प्रियंका चाहर चौधरी। हालांकि विनर जनता के वोट से तय होगा या फिर चैनल की मर्जी से ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

एमसी स्टैन हैं सबसे आगे

एक्ट्रेस युविका चौधरी ने भी ऐसे ही रिजल्ट की तरफ इशारा किया था। उन्होंने बताया कि जनता को पसंद हैं एमसी स्टैन, लेकिन चैनल की फेवरेट हैं प्रियंका चाहर चौधरी। ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि प्रियंका ही इस शो की विनर बनेंगी, क्योंकि वो कलर्स का चेहरा रह चुकी हैं। हालांकि, शिव भी ट्रॉफी के मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें  

Bigg Boss 16 finale live updates: बिग बॉस 16 के सेट पर स्पॉट हुईं भारती सिंह, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'जीत के आना प्रियंका'

Bigg Boss 16 Finale: 'और विनर हैं शिव ठाकरे'...ग्रैंड फिनाले से पहले वायरल हुआ बिग बॉस का यह वीडियो