विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Winner: धीरज धूपर ने इशारों में किया विनर का खुलासा, नाम सुन शिव ठाकरे को लगेगा जोर का झटका

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Wed, 01 Feb 2023 05:07 PM (IST)

Bigg Boss 16 winner फिनाले की ओर बढ़ते हुए बिग बॉस 16 ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। दर्शक अपने फेवरेट को इस सीजन की ट्रॉफी उठाते हुए देखने चाहते हैं लेकिन मंजिल तक पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स को अभी और पापड़ बेलना है।

Colors TV Show Bigg Boss 16 winner, Twitter
Colors TV Show Bigg Boss 16 winner, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 winner: बिग बॉस 16 अपने ग्रैंड फिनाले से बस चंद दिन दूर है। आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके बिग बॉस को अपने चार फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। अब सिर्फ विनर के नाम का खुलासा होना बाकी है। महीनों से बिग बॉस को बराबर फॉलो कर रहे दर्शकों की धड़कने हर बढ़ते दिन के साथ तेज हो रही है। फैंस अपने फेवरेट को शो का विजेता बनते देखना चाहते हैं। वहीं, अब एक्टर धीरज धूपर ने विनर के नाम की ओर इशारा किया है।

बिग बॉस का विनर

धीरज धूपर, कलर्स टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। कुंडली भाग्य के बाद एक्टर इन दिनों टीवी शो शेरदिल शेरगिल में नजर आ रहे हैं। धीरज भी उन स्टार्स में शामिल हैं, जो बिग बॉस में पूरी दिलचस्पी रखते हैं। शो के विनर को लेकर उन्होंने अपने फेवरेट का खुलासा किया है और दो कंटेस्टेंट के विनर बनने की बात कही है।

शिव ठाकरे को लगेगा झटका

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे ऐसे दो खिलाड़ी है, जिन्हे दर्शक शो के विजेता के तौर पर देख रहे हैं। फैंस के बीच दोनों तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। कई सेलिब्रिटी भी इनके जीतने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वहीं, अब धीरज धूपर ने भी दो कंटेस्टेंट के विजेता बनने की इच्छा जाहिर की है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए कहा, "प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टैन में से कोई एक विनर की ट्रॉफी उठा सकता है, दोनों ही मेरे फेवरेट हैं।" अगर इनमें से कोई विनर बनता है तो ये शिव ठाकरे के लिए बेहद शॉकिंग होने वाला है क्योंकि वो शो जीतने की मजबूत दावेदारी रखते हैं।

बिग बॉस 16 एलिमिनेशन

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो बीते दिन शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए, जो आने वाले वीकेंड का वार में शो से एलिमिनेट हो जाएंगे। इस हफ्ते एविक्शन की तलवार मंडली के सदस्य सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन पर लटक रही है।