विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Highlights: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य, साजिद खान की इस हरकत पर बिग बॉस हुए बेहद नाराज

By Tanya AroraEdited By:
Updated: Tue, 01 Nov 2022 11:44 PM (IST)

Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस के घर में मंगलवार को काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। इस हफ्ते जहां बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए ये तीन सदस्य नॉमिनेट हो गए तो वहीं दूसरी तरफ साजिद खान को बिग बॉस इस हरकत के लिए फटकार लगी।

bigg boss 16 tuesday episode highlights bb gets furious at sajid khan and these contestant nominated. Photo Credit/Instagram
bigg boss 16 tuesday episode highlights bb gets furious at sajid khan and these contestant nominated. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस सीजन 16 में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट आ रहा है। जहां घरवालों के एक-दूसरे के साथ लगातार रिश्ते बदल रहे हैं, तो वही बिग बॉस भी घरवालों के साथ गेम खेलने से बिलकुल भी पीछे नहीं हट रहें। हाल ही के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां शालीन भनोट की वजह से प्रियंका और अंकित आपस में ही लड़ बैठे, तो वहीं बिग बॉस ने साजिद खान को भी काफी फटकार लगाई। इतना ही नहीं इस हफ्ते घर के तीन सदस्य सबसे ज्यादा कंटेस्टेट्स के निशाने पर आए। मंगलवार के एपिसोड में और क्या खास रहा, यहां पर पढ़ें पूरी अपडेट।

इस हफ्ते घरवालों के निशाने पर आए ये तीन कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

हर हफ्ते की तरह इस वीक भी बिग बॉस के घर में बिलकुल अलग अंदाज में नॉमिनेशन का टास्क खेला गया। जहां बिग बॉस पिछले कुछ हफ्तों में घरवालों के साथ बातों ही बातों में कुछ कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर रहे थे, तो वही इस हफ्ते बिग बॉस ने सभी घरवालों को इस टास्क में एक-दूसरे की पीठ पर खंजर मारते हुए नॉमिनेशन टास्क की प्रक्रिया करवाई। बिग बॉस द्वारा दिए गए इस टास्क में घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर अपनी भड़ास निकाली, लेकिन अंत में जिन कंटेस्टेंट को घरवालों ने सबसे ज्यादा खंजर घोपे, वह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए उसमें सुम्बुल, सौंदर्या और अर्चना गौतम का नाम शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

साजिद खान को इस हरकत के लिए पड़ी बिग बॉस से फटकार

साजिद खान भी आज के एपिसोड में हाईलाइट रहें, जहां बिग बॉस ने साजिद की मदद के बिना ही अब्दु रोजिक को नॉमिनेशन टास्क करने के लिए कहा, तो वही साजिद खान की ग्रुप बनाकर स्मोकिंग जोन से बाहर खड़े होकर स्मोक करने के लिए बिग बॉस ने उन्हें खूब लताड़ा और साथ ही ये भी कहा कि उन्हें देखकर एमसी स्टैन और अंकित गुप्ता भी ऐसी हरकत करने लगे हैं। जिसके बाद साजिद खान ने बिग बॉस से क्षमा मांगी और ये वादा किया कि वह दोबारा ऐसा कभी नहीं करेंगे। इसके अलावा प्रियंका और शालीन के बीच भी उनके मेडिकल इश्यू का मजाक उड़ाने को लेकर घर में काफी तू-तू, मैं-मैं हुई।

गोरी और एमसी स्टैंड को नहीं पसंद आई निमृत संग शिव की दोस्ती

बिग बॉस के घर में टीना, निमृत, गौतम और शालीन के ग्रुप के बाद अब शिव, एमसी स्टैंड, गोरी नागोरी, साजिद खान और अब्दु रोजिक का ग्रुप भी टूटता हुआ नजर आ रहा है। सौंदर्या को नॉमिनेट करने के बाद एमसी स्टैंडऔर गोरी शिव से काफी खफा नजर आए और उन्होंने सौंदर्या को समझाया की वह किचन की ड्यूटी छोड़ दे, तो वहीं शिव भी एमसी स्टैंड और गोरी के अजीब बर्ताव के बारे में और साथ ही निमृत पर उनके अविश्वास के बारे में एक्ट्रेस से बात करते हुए दिखाई दिए। मंगलवार को सलमान खान के इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: प्रियंका और अंकित के बीच घर में हुआ बड़ा झगड़ा, इस शख्स की वजह से रिश्ते में आई दरार

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: अब्दु के बर्ताव से टूटा सुम्बुल का दिल, शेखर सुमन के सामने भिड़े प्रियंका और अर्चना