विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naagin 7: सुंबुल और निमृत को चकमा दे बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, हथिया लिया एकता कपूर का शो नागिन

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Wed, 22 Feb 2023 02:22 PM (IST)

Not Sumbul Touqeer Khan- Nimrit Kaur Ahluwalia But This Bigg Boss 16 Contestant To Be Appear in Naagin 7 प्रोड्यूसर एकता कपूर के शो नागिन 7 की लीड को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुकी है। इस कड़ी में पहले सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल था।

Sumbul Touqeer Khan, Nimrit Kaur Ahluwalia, Priyanka Chahar Choudhary, Archana Gautam
Sumbul Touqeer Khan, Nimrit Kaur Ahluwalia, Priyanka Chahar Choudhary, Archana Gautam

नई दिल्ली, जेएनएन। Not Sumbul Touqeer Khan- Nimrit Kaur Ahluwalia But This Bigg Boss 16 Contestant To Be Appear in Ekta Kapoor Show Naagin 7: बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद भी शो के कंटेस्टेंट्स खबरों में छाए हुए हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार से जुड़ी हर खबर जानने के लिए एक्साइटेड हैं। खासकर इस बात को लेकर कि उनका फेवरेट अब किस शो में नजर आने वाला है। इनमें एकता कपूर का शो नागिन 7 लगातार चर्चा बटोर रहा है।

एकता को पसंद आई बिग बॉस हसीना

एकता कपूर ने नागिन 7 की लीड को लेकर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की ओर इशारा किया था। जब एकता शो में आई थीं तो उन्होंने कहा था कि नागिन के अगले सीजन के लिए उनकी नजर बिग बॉस 16 की एक कंटेस्टेंट पर है। हालांकि, उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया था। एकता के इस घोषणा के बाद खबरें सामने आई थी कि नागिन 7 की लीड सुंबुल तौकीर खान हैं, जो बाद में सिर्फ अफवाह साबित हुई।

नागिन 7 में बनेंगी ये एक्ट्रेस लीड

सुंबुल तौकीर के बाद अब बिग बॉस 16 की एक और हसीना को लेकर जानकारी सामने आई है, जो नागिन 7 में नजर आ सकती हैं। शो की सबसे स्मार्ट कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस को एकता कपूर ने नागिन 7 के लिए फाइनल कर लिया है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस खबर पर अब सुंबुल ने भी रिएक्ट किया है।

सुंबुल ने प्रियंका के लिए कही ये बात

नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के नजर आने की खबर पर सुंबुल तौकीर ने रिएक्ट किया और एक्ट्रेस के लिए इसे अच्छा बताया। टेली चेकर की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा कि एकता कपूर ने अगर ये फैसला लिया है तो सही ही होगा। सुंबुल ने कहा, "मुझे अभी तक ये शो ऑफर नहीं किया गया है। एकता मैम के पास हर चीज के लिए एक विजन है। अगर प्रियंका इस शो को करने जा रही हैं तो ये अच्छी बात है। ये एक बड़ा शो है और प्रियंका के लिए बढ़िया है।"