विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss Prize Money & Winners All Seasons: एक करोड़ से लेकर 25 लाख तक, इतनी बार बदली बिग बॉस की प्राइज मनी

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Fri, 10 Feb 2023 06:09 PM (IST)

Bigg Boss Prize Money Winners All Seasons बिग बॉस सीजन 16 अपने अंतिम पड़ाव पर है और कुछ ही घंटों में इस सीजन के विनर के नाम से भी पर्दा उठ जाएगा। जीतने वाले को बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों का चेक मिलेगा।

Bigg Boss Prize Money & Winners All Seasons, Twitter
Bigg Boss Prize Money & Winners All Seasons, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss Prize Money & Winners All Seasons: बिग बॉस 16 अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। चार महीनों के मुश्किल और कठिन सफर के बाद शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था और अब सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बचे हुए हैं और ये इस सीजन के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स हैं।

बिग बॉस के इतिहास की सबसे कम प्राइज मनी

बिग बॉस 16 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन का नाम शामिल है। शो का ग्रैंड फिनाले 11 और 12 को होगा, जहां इन कंटेस्टेंट्स में से कोई एक विनर की ट्रॉफी अपने नाम करेगे। वहीं, प्राइज मनी की बात करें को सीजन 16 के शुरुआत में 50 लाख रुपये इनाम का राशि थी, लेकिन बिग बॉस खत्म होते- होते ये घटकर सिर्फ 21 लाख 80 हजार रह गई है, जो बिग बॉस के इतिहास में अब तक की सबसे कम प्राइज मनी है।

एक करोड़ से लेकर 21 लाख तक

बिग बॉस सीजन के बीते सीजन्स की बात करें तो प्राइज मनी अब तक कई बार अपना स्वरूप बदल चुकी है। बिग बॉस 1 में ये 1 करोड़ थी तो बिग बॉस 15 में 25 लाख रही। आइए जानते हैं बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में विनर और प्राइज क्या रही है...

बिग बॉस 1

विनर- राहुल रॉय

प्राइज मनी- 1 करोड़

बिग बॉस 2

विनर- आशुतोष सिंह

प्राइज मनी- 1 करोड़

बिग बॉस 3

विनर- विंदु दारा सिंह

प्राइज मनी-1 करोड़

बिग बॉस 4

विनर- श्वेता तिवारी

प्राइज मनी- 1 करोड़

बिग बॉस 5

विनर- जूही परमार

प्राइज मनी- 1 करोड़

बिग बॉस 6

विनर- उर्वशी ढोलकिया

प्राइज मनी- 50 लाख

बिग बॉस 7

विनर- गौहर खान

प्राइज मनी- 50 लाख

बिग बॉस 8

विनर- गौतम गुलाटी

प्राइज मनी- 50 लाख

बिग बॉस 9

विनर- प्रिंस नरुला

प्राइज मनी- 50 लाख

बिग बॉस 10

विनर- मनवीर गुर्जर

प्राइज मनी- 50 लाख

बिग बॉस 11

विनर- शिल्पा शिंदे

प्राइज मनी- 50 लाख

बिग बॉस 12

विनर- दीपिका कक्कड़

प्राइज मनी- 30 लाख

बिग बॉस 13

विनर- सिद्धार्थ शुक्ला

प्राइज मनी- 50 लाख

बिग बॉस 14

विनर- रुबीना दिलैक

प्राइज मनी- 36 लाख

बिग बॉस 15

विनर- तेजस्वी प्रकाश

प्राइज मनी- 25 लाख