यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss के इस फेमस कपल का हुआ ब्रेकअप, एक दूसरे को किया अनफॉलो, नाम सुनकर पकड़ लेंगे अपना सिर
बिग बॉस 13 फेम इस कपल ने शो के दौरान दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। ये कोई और नहीं पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से चर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13 Paras Chhabra And Mahira Sharma Breakup: बिग बॉस के घर में हर सीजन में कई जोड़ियां बनती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी बिग बॉस 13 के दौरान बनीं थी। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की। शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहे।
माहिरा शर्मा ने डिलीट की पारस की तस्वीरें!
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा दोनों को सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूजे पर प्यार लुटाते देखा गया है। फैंस ने भी इस क्यूट जोड़ी को काफी पसंद किया, लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। पारस और माहिरा का एक ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। यही नहीं, दोनों ने अपने प्रोफाइल से तस्वीरें डिलीट कर दी है। यही बात उनके ब्रेकअप की ओर इशारा कर रहा है।
ये है दोनों के अनफॉलो की सच्चाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, लेकिन ये सच नहीं है। दोनों अभी भी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। पारस के साथ माहिरा की तस्वीरें इंस्टा पेज पर दिखाई नहीं दे रही हैं, जो वह अक्सर शेयर करती रही हैं। इस खबर ने दोनों ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। हलांकि अभी तक स्टार्स की तरफ ब्रेकअप को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
कुछ दिनों पहले मुंबई शिफ्ट हुई हैं माहिरा
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही माहिरा शर्मा मुंबई शिफ्ट हुई हैं। इससे पहले माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा चंडीगढ़ में रह रहे थे। क्योंकि उनके वेब शो और फिल्में रिलीज होने वाली थीं और मुंबई में काम शुरू हो गया था। इसी वजह से दोनों मुंबई लौट आए थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि वापस आने के बाद सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा था।