Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    37 साल पहले नहीं हुआ था विवाद, इस TV Show में दिखाई गई थी ज्योतिबा फुले की कहानी, मिली थी 8.9 IMDB रेटिंग

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 04:59 PM (IST)

    37 साल पहले श्याम बेनेगल एक शो लेकर आए थे जो 80 के दशक में सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। फिल्मों के लिए मशहूर श्याम ने ऐतिहासिक पन्नों को इस तरह पलटा कि ...और पढ़ें

    ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले पर आधारित टीवी शो का एक एपिसोड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले पर आधारित टीवी शो का एक एपिसोड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ज्योतिबा फुले पर आधारित टीवी शो का एक एपिसोड
    2. 37 साल पहले बहुत पॉपुलर हुआ था ये टीवी शो
    3. श्याम बेनेगल ने किया था टीवी शो का निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दो हफ्ते पहले प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले (Phule) इस वक्त चर्चा में है। फिल्म की कहानी समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले उर्फ ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की है। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें एक सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है, वो है सावित्रीबाई पर बच्चों द्वारा गोबर फेंका जाना और शूद्र शब्द का इस्तेमाल करना।

    फुले मूवी को लेकर ब्राह्मण समुदाय अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया है कि सेंसर बोर्ड ने रिलीज डेट ही पोस्टपोन कर दी। फिल्म की रिलीज पर अभी सस्पेंस है। मगर क्या आपको पता है कि 37 साल पहले ज्योतिबा और सावित्रीबाई की कहानी को घर-घर में एक टीवी शो के जरिए पहुंचाया गया था। उसमें सावित्रीबाई फुले पर कींचड़ फेंकने वाला सीन भी था।

    37 साल पहले टीवी पर दिखी ज्योतिबा की कहानी

    हम बात कर रहे हैं 1988 का पॉपुलर टीवी शो भारत एक खोज (Bharat Ek Khoj) की जिसका निर्देशन दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने किया था। इस सीरियल में भारत के इतिहास को दिखाया गया था। 53 एपिसोड्स वाले इस शो के एक एपिसोड में ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की कहानी दिखाई गई थी।

    श्याम बेनेगल ने किया था निर्देशन

    भारत एक खोज के 45वें एपिसोड में ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का आंदोलन दिखाया गया था, तब उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, विधवाओं की दोबारा शादी और चाइल्ड मैरिज के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस एपिसोड का नाम महात्मा फुले था। सदाशिव अमरापुरकर, मोहन गोखले, शुभांगी गोखले, अच्युत पोतदार और अशोक बांठिया जैसे कलाकारों ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुरीतियों को कुरेदती फिल्म, शूटिंग के वक्त मचा था हंगामा, Must Watch है IMDb पर 7.7 रेटिंग पाने वाली मूवी

    View this post on Instagram

    A post shared by INDIANS | INDIA | BHARAT 🇮🇳 (@indians)

    जवाहरलाल नेहरू की किताब पर आधारित शो

    ऐतिहासिक सीरियल भारत एक खोज जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया (Discovery of India) पर आधारित है। 1988 में यह शो दूरदर्शन चैनल पर टेलीकास्ट हुआ था। इसे IMDb की तरफ से 8.9 रेटिंग मिली है। यह अब तक की सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक है। आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। यह YouTube पर मौजूद है। 

    यह भी पढ़ें- 1 सेकंड भी नहीं झपका पाएंगे पलक, मिस्ट्री थ्रिलर का क्लाइमेक्स देख छूटने लग जाएंगे पसीने