विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saumya Tandon ने कश्मीर की खूबसूरती पर कहा- पहले आने में लगता था डर, नहीं महसूस होता था सेफ

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Thu, 25 May 2023 05:55 PM (IST)

Saumya Tandon On Kashmir टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने कश्मीर की सराहना की है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी है कि वह वहां कई शो की शूटिंग कर रही है। वह इसे लेकर काफी खुश और उत्साहित भी है।

Saumya Tandon On Kashmir, Saumya Tandon show
Saumya Tandon On Kashmir, Saumya Tandon show

नई दिल्ली, जेएनएन। Saumya Tandon On Kashmir: सौम्या टंडन इन दिनों कश्मीर की वादियों का आनंद ले रही है। इस अवसर पर उन्हें कश्मीर घूमने का भी अवसर मिला है। वह वहां शूटिंग भी कर रही हैं। अब उन्होंने जानकारी दी है कि पहले उन्हें वहां सुरक्षित नहीं लगता था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि अब उन्होंने असली कश्मीर देखा है। दरअसल वह वहां एक प्रोजेक्ट की शूटिंग पर गई हुई है।

सौम्या टंडन 'भाबी जी घर पर हैं' शो में कौन-सी भूमिका निभाती थी?

सौम्या टंडन 'भाबी जी घर पर हैं' शो में अनिता भाभी की भूमिका निभाई थी। यह एक कॉमेडी शो है। सौम्या टंडन ने ग्रेटर कश्मीर से बात की है। इसमें उन्होंने कहा है,

"पिछली बार जब मैं आई थी, उसके मुकाबले अब टूरिज्म काफी अच्छा हो गया है। मैं पिछली बार डाउनटाउन कश्मीर नहीं घूम पाई थी क्योंकि लोगों में यह धारणा थी कि वह सुरक्षित नहीं है लेकिन अब मैंने इस बार वहां शूट किया है। मैंने असली कश्मीर देखा है।"

सौम्या टंडन ने कश्मीर को लेकर क्या कहा?

सौम्या टंडन ने यह भी कहा कि उन्हें वादी में पुरानी बिल्डिंग और आर्किटेक्चर काफी पसंद आते हैं। उन्होंने ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वह कई और प्रोजेक्ट की भी शूटिंग कश्मीर में कर रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कश्मीर उनके दिल के करीब है।

View this post on Instagram

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

सौम्या टंडन कहती है,

"मैं इस जगह हर सीजन आना चाहती हूं। मैं ठंडी में आ चुकी हूं। अब मैं गर्मी में आई हूं। लोग यह कहते हैं कि वसंत ऋतु में यह जगह और अच्छी हो जाती है। कश्मीर के लोग बहुत अच्छे हैं। यूरोप जाने की बजाय मैं लोगों से सलाह देती हूं कि वह कश्मीर घूमने आए।"

सौम्या टंडन भाबी जी घर पर हैं शो कब छोड़ा?

सौम्या टंडन भाबी जी घर पर हैं शो में नजर आती थी। उन्होंने 2020 में यह शो छोड़ दिया। इस शो के अलावा वह ऐसा देश है मेरा, डांस इंडिया डांस, कॉमेडी सर्कस के तानसेन और एंटरटेनमेंट की रात में भी नजर आ चुकी है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।