विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arun Govil-Dipika Chikhlia: 36 साल बाद फिर दिखेगी 'राम-सीता' की जोड़ी, वीडियो देख फैंस बोले-वनवास हुआ खत्म

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Updated: Mon, 13 Mar 2023 05:35 PM (IST)

Arun Govil-Dipika Chikhlia अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर रामानंद सागर की रामायण आज भी टेलीविजन के सबसे यादगार शोज में से एक हैं। अब 36 साल के लंबे इंतजार के बाद ये जोड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आने वाली है।

Arun Govil Dipika Chikhlia Work Together After 36 Year for a New Project After Ramanand Sagar Ramayan/Twitter
Arun Govil Dipika Chikhlia Work Together After 36 Year for a New Project After Ramanand Sagar Ramayan/Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Arun Govil-Dipika Chikhlia: रामानंद सागार की 'रामायण' आज भी लोगों के जहन में है। आज भी सोशल मीडिया पर जब 36 साल पुरानी रामायण के कुछ वीडियो दर्शकों को दिखाई देते हैं, तो उनके चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है।

रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। इन दोनों कलाकारों ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें राम-सीता की तरह पूजने लगे।

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस दोनों को एक साथ देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि अब दोनों साथ ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

36 साल बाद दिखेगी राम-सीता की जोड़ी

1987 में आई रामानंद सागर की रामायण के बाद से ही लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को साथ में देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस के चेहरों पर एक बड़ी-सी मुस्कान आ गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के साथ सेट से एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दोनों का बिल्कुल ही एक अलग रूप दिख रहा है। एक्ट्रेस जहां साड़ी पहने मांग में सिंदूर लगाए बेहद ही सिंपल और खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं, तो वहीं एक अन्य सीन में वह अरुण गोविल संग बैठकर अपना सीन डिस्कस कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के चेहरों पर आई खुशी

हालांकि, दीपिका चिखलिया ने अपने इस वीडियो में इस बात को क्लियर नहीं किया है कि वह अरुण गोविल के साथ फिल्म पर काम कर रही हैं, या फिर किसी शो के लिए साथ आई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'मेरे सियाराम एक बार फिर से साथ में'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत खूब, आप दोनों को साथ में देखकर बेहद अच्छा लगता है। बस अब आप ये बता दीजिये कि आप दोनों को हम कब और कहां साथ में देख पाएंगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिनेमा के इतिहास में आप दोनों की जोड़ी सबसे बेस्ट है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फाइनली अब माता सीता और भगवान राम को साथ में देखने का वनवास खत्म हुआ।