Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arti Singh ने पति दीपक चौहान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, भाभी कश्मीरा शाह ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Updated: Sun, 26 May 2024 11:42 AM (GMT+05:30)

    छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। अब एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अपने पति के साथ अपनी कई रोम ...और पढ़ें

    आरती सिंह और दीपक चौहान (Photo Credit: Instagram)
    आरती सिंह और दीपक चौहान (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. आरती सिंह ने पति दीपक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
    2. दोनों की शादी को हुआ एक महीना
    3. फैंस और सेलेब्स ने किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने बीते महीने दीपक चौहान के साथ शादी रचाई। आरती की शादी के हर छोटे-बड़े फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। उनकी इस ग्रैंड वेडिंग में कई स्टार्स भी नजर आए। वहीं, भांजी को आशीर्वाद देने आए मामा गोविंदा ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

    अब आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पति के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज पर फैंस से लेकर कई स्टार्स तक ने कमेंट किया है।

    यह भी पढ़ें: Arti Singh ने दिखाई पहली रसोई की झलक, ससुराल में एक्ट्रेस ने बनाई ये डिश, लाल सूट में लगीं बला की खूबसूरत

    शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

    एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पति दीपक चौहान के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

    एक फोटो में दोनों आंखों में आंखेंं डाल कर पोज देते नजर आ रहे हैं, तो कुछ फोटो में दोनों रूम के अंदर से पोज दे रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि आरती शीशे के पास खड़े होकर दीपक को देखते हुए नजर आ रही हैं।

    फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने वन मंथ लिखा है, लेकिन लोगों को उनकी यह फोटो देख कर लग रहा है कि दोनों हनीमून पर हैं। फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स ने भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट किए हैं।

    खबरें और भी

    भाभी कश्मीरा शाह ने की तारीफ

    आरती सिंह की इन फोटोज पर भाभी कश्मीरा शाह ने तारीफ करते हुए लिखा कि लुकिंग गुड। सुरभि ज्योति ने लिखा कि एक खूबसूरत लाइफ जीनी है। बिग बॉस 13 फेम और आरती के दोस्त रहे पारस छबड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा कि प्यारे। वहीं, कुछ फैंस ने आरती और दीपक की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया।

    यह भी पढ़ें: Arti Singh का ससुराल में हुआ जोरदार स्वागत, दीपक चौहान का घर देख रह जाएंगे दंग?