विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: नेशनल टेलीविजन पर अंकित गुप्ता ने बयां किया हाल-ए-दिल, शर्म से लाल हुईं प्रियंका

By Karishma LalwaniEdited By:
Updated: Sun, 18 Dec 2022 10:19 AM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस के घर में दो जोड़ियों की बढ़ती नजदीकियों को देखने का मौका दर्शकों को मिला। हालांकि इसमें से एक जोड़ी की फेक लव स्टोरी का भंडाफोड़ हो गया लेकिन दूसरा कपल यानी कि अंकित और प्रियंका की जोड़ी लोगों के दिलों में उतर गई है।

Still Image of Priyanka Chahar Chaudhry and Ankit Gupta
Still Image of Priyanka Chahar Chaudhry and Ankit Gupta

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में जहां अब्दू रोजिक की विदाई ने दर्शकों को परेशान किया है, वहीं बीते शनिवार का वार काफी मजेदार रहा। फिल्म सर्कस की टीम बिग बॉस के घर पहुंची। निर्देशक रोहित शेट्टी,अभिनेता रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने घरवालों के साथ काफी मौज मस्ती की। उन्होंने घरवालों की मजेदार अंदाज में क्लास लगाई। सभी को परफॉर्म करने के लिए एक-एक टास्क दिया गया। इस दौरान सबसे मजेदार बात अंकित और प्रियंका को लेकर निकली।

रोहित सिंह ने दिया सभी कंटेस्टेंटेस को टास्क

बिग बॉस शो में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कोई भी आया हो और उसने अंकित और प्रियंका के रिश्ते पर बात न की हो। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि प्रियंका के लिए अंकित के दिल में क्या है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने भी यही किया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया कि मुंह में गुब्बारे की हवा को भरकर अपनी बात कहनी है। जब अंकित की बारी आई, तो उन्होंने भी मुंह में गुब्बारे की हवा भरी। इसके बाद अंकित ने जो कहा उसके लिए उन्हें हर ओर से तारीफ मिलने लगी।

अंकित ने बयां किया हाल-ए-दिल

अंकित ने मुंह में गुब्बारे की हवा भरने के बाद पहली लाइन कही 'प्रियंका मेरे लिए क्या है ये कोई समझ नहीं सकता।' इतना सुनते ही प्रियंका शर्मा जाती हैं। इसके बाद अंकित कहते हैं कि हमारा दिल से दिल का रिश्ता है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह सारी बातें सुनकर प्रियंका शर्म से लाल हो जाती हैं। वह बाकी कंटेस्टेंट्स से कहती हैं कि इसको क्या हो गया। रणवीर भी इस प्यारी जोड़ी से काफी इंप्रेस नजर आते हैं। वह कहते हैं कि इन दोनों की जोड़ी को किसी की नजर न लगे। अंकित का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया है। दोनों की जोड़ी को घर के बाहर फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Hina Khan: एक या दो हजार नहीं, जूता चुराई में हिना खान ने मांग ली इतनी मोटी रकम, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: शांतनु महेश्वरी से लेकर पारथ समथान तक, इस साल टीवी के इन कलाकारों ने शुरू किया ओटीटी करियर