Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anjali Arora ने विशाल को थप्पड़ मारने पर Armaan Malik की लगाई क्लास, गौहर खान ने कहा- 'क्या मैरिड लोगों को...'

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 06:50 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। शनिवार को वीकेंड का वार में पायल मलिक ने आकर विशाल पांडे के कृतिका मलिक को लेकर ...और पढ़ें

    अंजलि अरोड़ा और गौहर खान ने किया विशाल पांडे का सपोर्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अंजलि अरोड़ा और गौहर खान ने किया विशाल पांडे का सपोर्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अरमान मलिक ने विशाल पांडे को मारा थप्पड़
    2. विशाल पांडे के सपोर्ट में उतरीं अंजलि अरोड़ा
    3. गौहर खान ने अरमान के खिलाफ किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) में विशाल पांडे ने अरमान मलिक (Armaan Malik) की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को लेकर एक कमेंट किया था, जिसकी वजह से 5 जुलाई के वीकेंड का वार में पायल मलिक ने आकर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी और अनिल कपूर ने भी क्लास लगाई थी।

    विशाल पांडे ने एक एपिसोड में लव कटारिया से कहा था कि भाभी (कृतिका) सुंदर हैं। इस बात को लेकर पायल ने उन्हें डांटा और सबके सामने विशाल के इस बयान को खोल दिया। इस वजह से घर का माहौल खराब हो गया। अरमान मलिक से इन्फ्लुएंसर की बुरी तरह लड़ाई हुई। यहां तक कि यूट्यूबर ने उन्हें जोर का तमाचा भी जड़ दिया।

    अरमान मलिक के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने की इस घटना का जहां कई फैंस सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं। कई टीवी सेलेब्स भी विशाल के सपोर्ट में आ गये हैं। कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने विशाल का साथ देकर अरमान की जमकर क्लास लगाई है। लॉक अप सीजन 1 में नजर आ चुकीं अंजलि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट कर अरमान को लताड़ा है।

    अरमान मलिक पर फूटा अंजलि अरोड़ा का गुस्सा

    अंजलि ने लिखा, "पाखंड की हद देख लो। जिस इंसान ने अपनी बीवी को धोखा दिया। सोसाइटी में बकायदा गलत मैसेज दे रहे हैं कि बहुविवाह ठीक है, "हो जाता है।" इतनी ही है तो विदेश जाकर बस जाओ। हमारे कल्चर में ये चीज होने सही है? ऊपर से विशाल पांडे ने ऐसा क्या गलत बोल दिया?"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BB OTT 3: ट्रोलिंग पर फूट-फूटकर रोईं अरमान मलिक की पहली बीवी पायल मलिक, बोलीं- 'हम लोग मर जायें क्या'

    Anjali Arora

    अंजलि अरोड़ा ने विशाल पांडे के स्टेटमेंट को जस्टिफाई करते हुए कहा, "भाभी अच्छी लगती है। इसमें गलत क्या है? ना कोई गंदा कमेंट्स मारे ना कोई बद्तमीजी की। तुम्हारी तरह अरमान उसने 7 दिन में पटाकर शादी के लिए प्रपोज थोड़ीकर दिया और हिंसा का हम कभी सपोर्ट नहीं करेंगे। तुम करो तो फीलिंग्स आ गई..., किसी और ने अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस की तो उसे थप्पड़ पड़ गया, क्यों? तुम पहले भी गलत थे अरमान और अब भी गलत हो।"

    गौहर खान ने विशाल पांडे का दिया साथ

    सिर्फ अंजलि अरोड़ा ही नहीं, बल्कि गौहर खान ने भी विशाल पांडे का सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "तो क्या मैरिड लोगों को सुंदर बोलना भी गुनाह है? कुछ भी।"

    Gauahar Khan

    बिग बॉस के घर में हिंसा बर्दाश्त नहीं है। सनी आर्या समेत कई सेलिब्रिटीज मारपीट के बाद एविक्ट हो चुके हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि अरमान मलिक को भी एलिमिनेट किया जाता है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- BB OTT 3: वीकेंड का वार में Vicky Kaushal और Ammy Virk लगाएंगे अनिल कपूर संग तड़का, लेकर आएंगे ये टास्क